ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Yemen की राजधानी सना में जकात लेने की भगदड़ में 78 की मौत

UB India News by UB India News
April 20, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, दुर्घटना
0
Yemen की राजधानी सना में जकात लेने की भगदड़ में 78 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रमजान (Ramzan) के पवित्र दिनों में जकात (Zakat) देने के लिए यमन (Yemen) की राजधानी सना में बुधवार देर रात आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ (Stampede) मच गई. पहले जकात पाने के लिए मची अफरा-तफरी में कम से कम 78 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए. हौथी (Houthi) संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार सना ओल्ड सिटी में यह हादसा तब हुआ, जब व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग जकात लेने के लिए एकत्रित हो गए. मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना जकात देने की मंशा को हादसे के पीछे की बड़ी वजह बताया है.

हौथी जवानों की फायरिंग से हुए विस्फोट के बाद मची भगदड़
दर्जनों हताहतों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. हौथी के अल-मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल के मुताबिक सना में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहेर अल-मरौनी ने मौत का आंकड़ा सार्वजनिक किया और बताया कि कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हौथी विद्रोहियों ने स्कूल को तुरंत सील कर दिया, जहां जकात के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. साथ ही पत्रकारों सहित लोगों को आने से रोक दिया गया. चश्मदीदों अब्देल-रहमान अहमद और याहिया मोहसिन के मुताबिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हथियारबंद हौथियों ने हवा में गोलियां चलाईं. गोलियों के एक बिजली के तार से टकराकर उसमें विस्फोट हो गया. इससे दहशत फैल गई और लोगों में भगदड़ मच गई.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

सना में हौथी विद्रोहियों का शासन
हौथी द्वारा संचालित गृह मंत्रालय ने बयान में बताया कि उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है और जांच चल रही है. यमन की राजधानी को ईरानी समर्थित हौथियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है. हौथियों ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का तख्तापलट कर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था. हौथी विद्रोहियों की अंतरराष्ट्रीय भी किया. यह अलग बात है कि साऊदी के हस्तक्षेप के बाद हाल के वर्षों में सऊदी अरब और ईरान के बीच छद्म युद्ध छिड़ा हुआ है. युद्ध में सेना के जवानों और नागरिकों के रूप में 150,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इस कारण यमन में सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक से जूझ रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

Next Post
दिल्ली में टिम कुक ने किया एप्पल स्टोर का उद्घाटन

दिल्ली में टिम कुक ने किया एप्पल स्टोर का उद्घाटन

बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत पर परिजनों को CM देंगे 4-4 लाख का मुआवजा

जहरीली शराब कांड में बिहार सरकार की बढ़ी मुश्किलें, NHRC ने नोटिस किया जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend