ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में टिम कुक ने किया एप्पल स्टोर का उद्घाटन

UB India News by UB India News
April 20, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, टेक्नोलॉजी
0
दिल्ली में टिम कुक ने किया एप्पल स्टोर का उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में आज एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के स्टोर का उद्घाटन किया. यह दिल्ली का पहला एप्पल स्टोर है और देश का दूसरा एप्पल स्टोर है. स्टोर खुलने से पहले की सैकड़ों लोग वहां पर पहुंचे और एप्पल स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम के गवाह बने. लोगों में एप्पल स्टोर के खुलने की काफी खुशी देखी गई. टिम कुक ने इस मौके पर लोगों का अभिवादन किया. लोगों की भीड़ टिम कुक के साथ सेल्फी ले रही थी और टिम कुक ने भी गर्मजोशी के साथ ग्राहकों का स्वागत किया. कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेकर भी पहुंचे थे. कुछ लोगों ने बताया कि वे बुधवार को भी स्टोर को देखने आए थे. गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद से लोग एप्पल स्टोर के खुलने के इस मौके पर पहुंचे और इन लोगों में स्टोर को लेकर काफी उत्साह दिखा.

सबसे पहले सुबह टिम कुक शोरूम पर पहुंचे और अपने कर्मचारियों से मिले. साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में यह स्टोर खुला है . इस कार्यक्रम के लिए टिम कुक बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. एप्पल ने अपने स्टोर्स पर भारत में भाषाई विविधता को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं. दिल्ली के साकेत स्टोर में18 राज्यों के 70 से ज़्यादा कर्मचारी रखे गए हैं जो 15 से ज़्यादा भाषाएं बोल सकते हैं.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

गौरतलब है कि एप्पल स्टोर का मकसद दिल्ली और आसपास के इलाका तथा राज्यों के लोगों को एप्पल के उत्पाद को सीधे बेचना, उनकी सर्विसेज और अन्य एसेसरीज को सीधे उपलब्ध कराना है.

एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा) डिएड्रे ओब्राएन ने कहा, ‘हम दिल्ली के अपने ग्राहकों के लिए एप्पल के बेहतरीन उत्पाद लाकर काफी रोमांचित हैं.

साकेत स्थित एप्पल का स्टोर मुंबई के एप्पल बीकेसी के मुक़ाबले थोड़ा छोटा है. एप्पल के स्टोर का बाहरी लुक चटक रंगों में तैयार किया गया है. यहां पर एंट्री दिल्ली के किलेनुमा दरवाजों के समान दिख रही है.

इससे पहले कंपनी का भारत में पहला स्टोर मुंबई के बीकेसी में खुला था. जानकारी के अनुसार मुंबई के स्‍टोर को 42 लाख रुपए के मासिक किराए पर 133 महीने के लीज पर लिया गया है, जिसे 60 महीने के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

बता दें कि टिम कुक ने बुधवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. मुलाक़ात के बाद टिम कुक ने ट्वीट कर कहा कि गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी. हम भारत के भविष्य पर टेक्नोलॉजी के सकारात्मक असर के आपके विज़न को साझा करते हैं. पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि टिम कुक से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई. कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

Next Post
बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत पर परिजनों को CM देंगे 4-4 लाख का मुआवजा

जहरीली शराब कांड में बिहार सरकार की बढ़ी मुश्किलें, NHRC ने नोटिस किया जारी

BJP में मुख्यमंत्री बनने के लिए माता पिता का मुख्यमंत्री होना जरूरी नहीं

BJP में मुख्यमंत्री बनने के लिए माता पिता का मुख्यमंत्री होना जरूरी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend