ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिर सावरकर के चक्कर में फंसे राहुल

UB India News by UB India News
April 13, 2023
in खास खबर, विपक्ष, संपादकीय
0
फिर सावरकर के चक्कर में फंसे राहुल

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा सदस्यता गंवाने के बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के वायनाड में अपनी बहन प्रियंका के साथ रोड शो किया। राहुल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरे लिए सांसद होना सिर्फ एक टैग है। बीजेपी मुझसे वह टैग छीन सकती है, मेरा घर छीन सकती है, लेकिन मैं परेशान होने वाला नहीं हूं। मैं जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा।’ प्रियंका ने अपने भाई की सराहना करते हुए उन्हें ‘निडर और ईमानदार योद्धा’ बताया। उन्होंने कहा, ‘सरकार राहुल को उनके घर से निकाल सकती है, लेकिन लोगों के दिलों से कैसे निकालेगी?’ पिछले हफ्ते बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कहा, ‘राहुल के रोड शो का कोई असर नहीं होगा, क्योंकि बाकी के राज्यों की तरह केरल के लोगों को भी समझ में आने लगा है कि देश को नरेंद्र मोदी ही आगे ले जा सकते हैं।’ वायनाड में राहुल के स्वागत में जो पोस्टर लगाए गए थे उसमें लिखा हुआ था ‘मैं सावरकर नहीं, गांधी हूं, और गांधी माफी नहीं मांगते।’ पूरा शहर ऐसे हजारों पोस्टरों से भरा पड़ा था। वायनाड में लगे पोस्टरों को लेकर महाराष्ट्र में फिर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इसे लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वायनाड में जो पोस्टर लगे थे, वह वहां के स्थानीय लोगों ने लगाए थे, कांग्रेस पार्टी ने नहीं। चव्हाण ने कहा, ‘बाकी पार्टियों (शिवसेना) के साथ हुई बातचीत में जो तय हुआ था, कांग्रेस लीडरशिप उस पर कायम है।’ लगता है सावरकर का नाम राहुल गांधी का पीछा आसानी से नहीं छोड़ेगा। राहुल गांधी ने प्रसिद्ध क्रांतिकारी वीर सावरकर को ‘माफीवीर’ बताया था, जिन्होंने अंग्रेजों को कई दया याचिकाएं भेजी थीं। सावरकर को महाराष्ट्र में विभूतियों में गिना जाता है। NCP सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना (उद्धव) के चीफ उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के नेताओं से साफ-साफ कहा है कि वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। विपक्षी नेताओं की बैठक में, जिसमें शिवसेना का उद्धव गुट मौजूद नहीं था, शरद पवार ने सोनिया और राहुल गांधी दोनों से कहा कि कांग्रेस को इस तरह के भावनात्मक विषय पर बोलने से बचना चाहिए। पवार ने कथित तौर पर राहुल से कहा, ‘हमें भावनात्मक मुद्दों से बचना चाहिए और वास्तविक मुद्दों पर टिके रहना चाहिए।’ कांग्रेस सावरकर पर निशाना न साधने की बात पर सहमत तो हो गई, लेकिन ऐसा लगता है कि अभी यह संदेश केरल तक नहीं पहुंचा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
क्या सचिन पायलट का धैर्य जवाब दे रहा है?

क्या सचिन पायलट का धैर्य जवाब दे रहा है?

अतीक अहमद पर छाया योगी का खौफ, बिगड़ी तबीयत

अतीक अहमद पर छाया योगी का खौफ, बिगड़ी तबीयत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend