ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अतीक अहमद पर छाया योगी का खौफ, बिगड़ी तबीयत

UB India News by UB India News
April 15, 2023
in अपराध, खास खबर
0
अतीक अहमद पर छाया योगी का खौफ, बिगड़ी तबीयत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रयागराज: अतीक अहमद की अचनाक तबियत बिगड़ गई है। आज माफिया की उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेशी होनी है। लेकिन उससे पहले अतीक की सेहत खराब होने लगी है। फिलहाल दो डॉक्टरों ने अतीक अहमद का चेक अप किया है। बताया जा रहा है कि अतीक अहमद का बीपी काफी बढ़ा हुआ है। डॉक्टरों ने अतीक अहमद को बीपी की दवाई दी है। अतीक ने डॉक्टर को बताया कि बहुत गर्मी लगने की वजह से बैरक में वह केवल वो दो घंटे ही सो पाया है।

दर्जनों लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला गैंगस्टर अतीक अहमद मंगलवार को एक बार फिर यूपी पुलिस की गाड़ियों के काफिले में गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज की अदालत में पेश होने के लिए रवाना हुआ। अतीक को करीब दो हफ्ते पहले उमेश पाल की किडनैपिंग के केस में पेशी के लिए प्रयागराज इसी तरह लाया गया था। अतीक अहमद के चेहरे पर खौफ के निशान साफ नजर आ रहे थे। जेल वैन के अंदर से पत्रकारों से बात करते हुए गैंगस्टर ने कहा, ‘आप लोग हो तो डर नहीं लग रहा है ।’ कई हत्याओं में शामिल अतीक ने बड़ी बेशर्मी से कहा, ‘सरकार ने कहा था, मिट्टी में मिला दिया जाएगा, हम बिल्कुल मिट्टी में मिल गये हैं। अब तो मिट्टी में मिलने के बाद रगड़ा जा रहा है।  मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है।  मैं आप लोगों की वजह से सुरक्षित हूं।’ उम्मीद तो यही है कि अतीक सुरक्षित प्रयागराज की नैनी जेल तक पहुंच जाएगा, लेकिन जब तक नहीं पहुंचेगा, तब तक उसकी सांसें अटकी रहेंगी। उसे लगता है गाड़ी कहीं भी पलट सकती है, उसे डर है एक्सीडेंट कभी भी हो सकता है। अपराधियों में कानून का, पुलिस का, सरकार का ऐसा खौफ कुछ मामलों में जरूरी होता है, और माफिया में यह डर योगी आदित्यनाथ ने पैदा किया है। यह योगी की बड़ी कामयाबी है। इससे पहले की सरकारों में अपराधियों पर कार्रवाई उनकी क्राइम लिस्ट के हिसाब से नहीं, उनकी जाति और मजहब देख कर होती थी। अपराधियों के खौफ का इस्तेमाल वोट बटोरने में होता था। इसलिए अतीक अहमद हों या मुख्तार अंसारी, जिसकी सरकार होती थी ये उसके साथ हो लेते थे और बचे रहते थे। अब बड़े माफिया हों या छोटे-मोटे अपराधी, सबकी क्राइम कुंडली की तहकीकात की जा रही है। जिसकी फाइल खुली या तो वह गले में तख्ती लटका थाने पहुंच गया, या फिर यूपी की सरहद से बाहर हो गया। यूपी में पुलिस को खुली छूट दी गई है। पिछले 6 साल में योगी के राज में, 23 मार्च तक 10,713 एनकाउंटर हो चुके हैं जिनमें 178 खूंखार अपराधी मारे जा चुके हैं और 23,069 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अतीक अहमद इन्हीं आंकड़ों  को देखकर डर रहा है। यह डर यूपी के लिए, और वहां के लोगों के लिए अच्छा है। आज यूपी में लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। इसका श्रेय योगी को जाता है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
उम्मीद करें कि मानसून निराश नहीं करेगा

उम्मीद करें कि मानसून निराश नहीं करेगा

दुनिया की आर्थिक अस्थिरताओं के बावजूद भारत का विदेश व्यापार रिकॉर्ड स्तर

दुनिया की आर्थिक अस्थिरताओं के बावजूद भारत का विदेश व्यापार रिकॉर्ड स्तर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend