ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राम नवमी की शोभा यात्रा पर ही क्यों होती है पत्थरबाजी, ताजिया पर क्यों नहीं? : विजय सिन्हा

UB India News by UB India News
April 4, 2023
in पटना, भाजपा
0
भारत परतंत्र कैसे हुआ, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए…..

RELATED POSTS

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राम नवमी के अवसर पर बिहार के सासाराम और नालंदा में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार से बिहार विधानसभा में जमकर सवाल पूछा. सरकार पर अल्पसंख्यकों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विजय सिन्हा ने सवाल पूछा कि आखिर राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा पर ही क्यों पत्थरबाजी की जाती है? ताजिया के जुलूस पर पत्थरबाजी क्यों नहीं होती है? विजय सिन्हा ने विधानसभा में कहा कि जब शांति समिति की बैठक होती है तो सभी धर्म के लोग मौजूद रहते हैं. जिस थाना क्षेत्र में ये घटनाएं हुई हैं वहां पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है. ऐसे में सरकार पहले से सजग क्यों नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन आज तक कभी भी ये नहीं सुना की ताजिया के जुलूस पर कभी पत्थरबाजी हुई है लेकिन राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी अक्सर होती है. हिंदुओं को अपमानित किया जाता है और बिहार को आतंकियों का गढ़ बना दिया गया है.

कबतक अल्पसंख्यकों की मेहमाननवाजी करेगी सरकार

विजय सिन्हा ने आगे सवाल किया आखिर कब तक अल्पसंख्यकों की मेहमान नवाजी राज्य सरकार करती रहेगी. बांका में मदरसे में बम बिस्फोट हुए, भागल पुर के नाथ नगर में बम बिस्फोट हुआ है और शीर्ष अधिकारी बयान देते हैं कि बम नहीं पटाखा विस्फोट हुआ था. मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है. जिन लोगों ने पत्थरबाजी की उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जाती बल्कि पीड़ितों को ही अपराधी बनाकर जेल में भेज दिया जाता है. बिहार शरीफ, मुजफ्फरपुर, नालंदा, गया में ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं?  आज जिसके घर में घटना घटित होती है, जिनके लोग मारे जाते हैं, जिनकी दुकानें लुट रही है, उन्हें ही अपराधी बनाकर जेल भेज दिया जाता है. बिहार में मदरसों के अंदर आतंकवाद की ट्रेनिंग दी जाती है. बम बनाते हुए सासाराम में जो घायल हुए हैं कौन हैं? बांका में मदरसे के अंदर जो बम विस्फोट हुआ था उस मामले को क्यों दबा दिया जाता है?

बम विस्फोट मामले का जुलूस से संबंध नहीं: DGP

डीजीपी ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हिंसा में नालंदा में एक शख्स की मौत हुई है मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, सासाराम में बम विस्फोट कांड के मामले में डीजीपी ने बताया कि एफएसएल की टीम मौके पर भेजी गई और ये बात सामने निकलकर आई है जुलूस के दौरान हुई हिंसा से बम विस्फोट का कोई संबंध नहीं है. विस्फोट में घायल हुआ शख्स बम बना रहा था. वह अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है. बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ और शख्स घायल हो गया, डीजीपी ने बताया कि हमें मौके पर जो चीज मिली उससे ये पता लगा है कि जो बम बना रहा था वह खुद ही विस्फोट में घायल हुआ है. कोई हमला नहीं हुआ था. घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधियों द्वारा बम बनाया जा रहा था झोपड़ी में. पहले भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे. उसमें 6 लोग घायल हुए हैं. बम विस्फोट का मामला अलग है और जुलूस के दौरान हुई हिंसा से उसका कोई सम्बन्ध नहीं है. बम बनाने वाला घायल हुआ है, उसका इलाज चल रहा है जैसे ही वह ठीक होगा उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में केस दर्ज किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

Next Post
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सन्नी बैंसला 75 किलो वजन में स्वर्ण पदक जीता

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सन्नी बैंसला 75 किलो वजन में स्वर्ण पदक जीता

सिक्किम के नाथुला में एवलांच से भारी तबाही,7 लोगों की मौत, 22 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू

सिक्किम के नाथुला में एवलांच से भारी तबाही,7 लोगों की मौत, 22 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend