सिक्किम के नाथू ला (Nathu La) में बॉर्डर इलाके में मंगलवार (4 अप्रैल) को भारी हिमस्खलन हुआ है. इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं. करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है. सेना के अधिकारियों ने ये जानकारी दी. मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. हिमस्खलन (Avalanche) के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है.
बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया. उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया.
बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए टूरिस्ट
यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है। जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई है।
भारत-चीन सीमा के पास हुआ हिमस्खलन
हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे भारत-चीन सीमा के पास स्थित एक ऊंचे पहाड़ी दर्रे नाथू ला के पास हुआ. पहाड़ी दर्रा समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है.
150 से ज्यादा पर्यटक फंसे
पुलिस के अनुसार, 150 से ज्यादा पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।