जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है कि वो अनर्गल बयानबाजी बंद करें, वरना उनकी भी कुंडली खोलते देर नहीं लगेगी।
प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो बहुत दिनों से गिरिराज सिंह की बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो मीडिया के माध्यम से उनको बता दे रहे हैं कि अनाप-शनाप बकवास करना बंद कर दें, नहीं तो जैसे दूसरे भाजपा के नेताओं की जन्मकुंडली खोली गई वैसे उनके बारे में भी बोला जाएगा, फिर वो कहीं का मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।
गिरिराज सिंह की राजनीति को आम लोग समझ रहे
प्रशांत किशोर ने कहा कि बेगूसराय में कुशवाहा समाज के लोगों का वोट लेने के चक्कर में गिरिराज सिंह आजकल सम्राट चौधरी के पक्ष में बोलने का कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस तरह की गंदी राजनीति को समाज समझता है। वो अनाप-शनाप अनर्गल प्रलाप तो हमेशा से करते रहे हैं, लेकिन लोग उनको इग्नोर करते हैं। पर वो जरूरत से ज्यादा बोलेंगे तो उनकी पूरी जन्मकुंडली के बारे में जनता के सामने बातें रखी जाएगी। वो ये बातें किस लिए बोल रहे हैं और क्या बोल रहे हैं। लोगों को सब को पता है।
गिरिराज सिंह कई गंभीर मुद्दे पर चुप रहे- प्रशांत
विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि वो झटका मीट और हिंदू-मुसलमान पर टीका-टिप्पणी की बातें करते हैं, वही सब करें तो अच्छा है। लेकिन किसी गंभीर मसले पर गिरिराज सिंह का बोलना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की लड़की को होटल से जबरदस्ती खींच लिया गया, तो गिरिराज सिंह का मुंह नहीं खुला। नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या हुई। आज तक गिरिराज सिंह का मुंह नहीं खुला। लेकिन आज सोच रहे हैं कि सम्राट चौधरी के पक्ष में कोई नहीं खड़ा है तो उनके पक्ष में बोलकर कुशवाहा वोट वो बेगूसराय में एकजुट कर लेंगे, तो यह संभव नहीं है। जनता का दिख रहा है कि जातियों और धर्म की राजनीति करने वाले टेक्सटाइल मिनिस्टर ने बिहार में एक रुपया का भी कोई फैक्ट्री नहीं लगवाने का काम किया। वे सिर्फ हिंदू-मुसलमान, झटका-हलाल मीट और कुशवाहा-ब्राह्मण-भूमिहार की बातें करते हैं।
प्रशांत किशोर कोई एस्ट्रोलॉजर तो नहीं- गिरिराज सिंह
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर के इस बयान पर किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि प्रशांत किशोर कोई एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषाचार्य) नहीं हैं।






