ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नालंदा और सासाराम के दंगे और बिहार की राजनीति

UB India News by UB India News
April 4, 2023
in खास खबर, बिहार, ब्लॉग
0
यह जो घटना घटी है यह कोई नैचुरल चीज़ नहीं है ज़रूर कोई इधर उधर किया है …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल के बाद अब बिहार चर्चा में हैं। रामनवमी के दंगों की वजह से। बंगाल के बाद बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ़ में दंगे हुए तो वहाँ के स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा – दोनों ही राज्यों में अस्थिरता है। दोनों राज्यों में अराजकता फैली है। सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। न पश्चिम बंगाल में और न ही बिहार में।

जवाब में नीतीश कुमार का कहना है कि कौन करता है ये सब, कौन करवाता है, इस सब का पता लगाएँगे, क्योंकि पहले तो कभी ऐसा होता नहीं था। थोड़ा- बहुत कुछ होता भी था तो तुरंत एक्शन करके दबा दिया जाता था।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

इस बीच गृहमंत्री अमित शाह बिहार पहुँचे। उन्होंने कहा- मैं सासाराम नहीं जा पाया क्योंकि वहाँ गोलियाँ चल रही हैं। उन्होंने बिहार की क़ानून-व्यवस्था की ओर इशारा किया और साफ- साफ़ चेताया कि नीतीश कुमार और ललन सिंह के लिए भाजपा अपने दरवाज़े हमेशा के लिए बंद कर चुकी है। जहां तक नीतीश बाबू की महत्वाकांक्षाओं का सवाल है, वे कभी पूरी नहीं हो पाएँगी। उनका कहना था कि दरअसल, नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और लालू जी के बेटे तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंपने का सपना पाले हुए हैं। लेकिन उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है। वे प्रधानमंत्री नहीं बन पाएँगे क्योंकि प्रधानमंत्री का पद अभी वेकेन्ट नहीं है। यानी ख़ाली नहीं हुआ है।

शाह ने कहा- जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान चुकी है। ऐसे में न नीतीश पीएम बन पाएँगे, न तेजस्वी मुख्यमंत्री। शाह ने कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बिहार की सरकार गिर जाएगी और अगले चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा यहाँ अपनी सरकार बनाएगी। जैसे ही राज्य में भाजपा की सरकार आई, दंगाइयों को हम उल्टा लटका देंगे। किसी की हिम्मत नहीं होगी दंगा फैलाने की। कुल मिलाकर, राजनीति अपने चरम पर है। कोई किसी से कम खुद को आंकना नहीं चाहता। न कोई राजनीतिक पार्टी, न कोई नेता।

उधर आप वाले अरविंद केजरीवाल इन दिनों कुछ ज़्यादा ही आक्रामक हो गए हैं। ख़ासकर तब से, जब से उनके डिप्टी यानी मनीष सिसोदिया जेल गए हैं। पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बोलते थे। केवल भाजपा पर वार करते रहते थे। लेकिन अब वे सीधे तौर पर मोदी के खिलाफ खुलकर आ गए हैं। नित नए बयान उनके आ रहे हैं। उन्होंने अपने ताज़ा बयान में लोगों से अपील की है कि अगली बार पढ़े- लिखे लोगों को ही वोट दीजिए। अनपढ़ों को नहीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : पीएम 20 रैली कर बिखेरेंगे ‘मोदी नाम का जादू’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : पीएम 20 रैली कर बिखेरेंगे 'मोदी नाम का जादू'

हिंसा पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

हिंसा पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend