ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : पीएम 20 रैली कर बिखेरेंगे ‘मोदी नाम का जादू’

UB India News by UB India News
April 3, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : पीएम 20 रैली कर बिखेरेंगे ‘मोदी नाम का जादू’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक विधानसभा चुनावों 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्य प्रचारक (Star Campaigner) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. यही वजह है कि राज्य पार्टी इकाई ने पीएम मोदी की चुनाव पूर्व कम से कम 20 रैलियों की योजना बनाई है. पार्टी प्रबंधकों के अनुसार पीएम मोदी की रैलियों के शिड्यूल पर काम चल रहा है. सूत्रों से पता चला है कि वास्तव में 10 मई के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में 6 से 8 मई तक पीएम मोदी राज्य में रुक कर प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस (Congress) और JD(S) के गढ़ों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.

सत्ता विरोधी लहर से पार जीत दिलाने में सक्षम हैं पीएम मोदी
पार्टी प्रबंधकों का मानना ​​है कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर समेत आंतरिक मतभेद और गुटीय वर्चस्व की लड़ाई के बीच केवल ‘मोदी जादू’ ही जीत हासिल करने में मदद कर सकता है. उनके अनुसार राज्य को जिन छह क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, उनमें से प्रत्येक में मोदी की कम से कम तीन रैलियां करने की योजना है. इनमें आंध्र प्रदेश सीमा से सटे और 40 विधानसभा सीटों वाले हैदराबाद-कर्नाटक जैसे कुछ इलाकों में पीएम मोदी की और रैलियां हो सकती हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस क्षेत्र के सबसे कद्दावर नेता हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां से सिर्फ 15 सीटें जीत पाई थी.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

किसी एक नेता का समर्थन करते नजर नहीं आएंगे पीएम मोदी
राज्य की बसवराज बोम्मई सरकार कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है. ऐसे में राज्य में चुनाव अभियान राज्य पार्टी के पदाधिकारियों का अधिक उल्लेख किए बिना मोदी केंद्रित रहेगा. जाहिर है अभियान पीएम मोदी की लोगों से सीधे जुड़ने की कला, स्थानीय मुद्दों और स्थानीय आइकन को चुनने पर निर्भर रहने की संभावना है. चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले हाल ही में हुबली, मांड्या आदि जैसे विभिन्न स्थानों पर आयोजित मोदी की सात रैलियों में यह देखा जा चुका है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस तरह प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान किसी एक नेता का समर्थन करते नजर नहीं आएंगे.

बीएस येदियुरप्पा पार्टी के प्रचार अभियान का स्थानीय चेहरा
कर्नाटक भाजपा इकाई ने यहां तक ​​सुझाव दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय नेताओं की ओर से छेड़ा गया चुनाव अभियान प्रतिद्वंद्वियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि यह संदेश देना चाहिए कि जब भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की बात आती है तो बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अपने ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में नहीं हिचकता है. हालांकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पार्टी के प्रचार अभियान का स्थानीय चेहरा होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
हिंसा पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

हिंसा पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही स्थगित

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 17 अप्रैल तक जेल में रहेंगे

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 17 अप्रैल तक जेल में रहेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend