ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आक्रामक राजनीति के रूप में आगे बढ़ेगी बीजेपी !

UB India News by UB India News
March 27, 2023
in Lokshbha2024, पटना, भाजपा
0
आक्रामक राजनीति के रूप में आगे बढ़ेगी बीजेपी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक राजनीति के रूप में पहचान बना चुके सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपकर एक तीर से कई निशाना साधा है। कुशवाहा जाति से आने वाले चौधरी पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर न केवल आक्रामक रहे हैं बल्कि विभिन्न मुद्दों पर बिहार सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। माना जा रहा है कि इन्हीं सब कारणों से भाजपा ने चौधरी को बिहार की कमान थमा कर सात दलों के महागठबंधन से सीधे मुकाबले में उतार दिया है। भाजपा अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद चौधरी भी अपनी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करना और भाजपा की सरकार बनाना बताया है। चौधरी आश्वस्त हैं कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी बिहार में सभी 40 सीटों पर भगवा लहराएगी।

चुनौतियों का सामना करूंगा-सम्राट
चौधरी ने कहा कि बिहार के आम लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने माना कि चुनौतियां हैं लेकिन वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं का समन्वय बनाकर कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को अवसर में बदलना हमें आता है। समता पार्टी के संस्थापकों में से एक शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी का प्रवेश सक्रिय राजनीति में 1990 में हुआ। कुशवाहा जाति से आने वाले चौधरी का कहना है कि उनकी प्राथमिकता पार्टी को विस्तार देते हुए बिहार में भाजपा की सरकार बनाना है। साथ ही हम अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करेंगे।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

संगठन से ही सरकार बनती है-सम्राट
सक्रिय, कमिटेड और राजनीति से अलग व्यक्तिगत संबंधों को निभाने वाले चौधरी ने जोर देते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि संगठन और कार्यकर्ता से ही सरकार बनती है। उन्होंने भाजपा द्वारा सामाजिक समीकरण दुरूस्त करने को लेकर अध्यक्ष बनाए जाने के प्रश्न पर कहा कि भाजपा कभी भी जाति आधारित राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों के कल्याण और विकास की बात करती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति के लिए अप्रसांगिक हो गए हैं। 2005 के बाद गंगा में बहुत पानी बह गया है। हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के परिणााम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम से साफ है कि नीतीश को अब प्रदेश की जनता पसंद नहीं कर रही है।

जहरीली शराब बड़ा मुद्दा-सम्राट
उन्होंने कहा कि आप खुद देख लीजिए, बिहार में कानून व्यवस्था, शराबबंदी के बाद जहरीली शराब से होने वाली मौतों की संख्या, सरकारी नौकरी और रोजगार के नाम पर लोगों को बरगलाना और सबसे बड़ी बात पलटी मारने की आदत के बाद लोगों की बात छोड़िए उनके सहयोगी दलों का भी उनपर विश्वास नहीं रहा। महागठबंधन के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में चौधरी कहते हैं कि इसे महागठबंधन कहना कहीं से उचित नहीं है। सभी घटक दल कुर्सी पकड़कर समय काट रहे हैं और इससे सबसे अधिक नुकसान बिहार को हो रहा है। उन्होंने कहा कि देखिए, उपमुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनना है और मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री बनने की चिंता है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राजद के नेता और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर क्या टिप्पणी नहीं की, लेकिन क्या हुआ?

गठबंधन पर केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला-सम्राट
अगले चुनावों में गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है। उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव को लेकर साफ लहजे में कहा कि देश में विपक्ष बिखरा हुआ है और फिलहाल भाजपा के सामने कोई मुकाबला नहीं है। बिहार में कृषि मंत्री और पंचायती राज मंत्री का दायित्व संभाल चुके चौधरी कहते हैं कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा बहुत प्रभावी है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और नेतृत्व के प्रति विश्वास के आधार पर लक्ष्य पूरा करेंगे। मोदी सरकार के कार्य की सार्थक चर्चा होती है। इसके आधार पर तय है कि हम निश्चित रूप से बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि राजद जंगलराज की प्रतीक है और नीतीश कुमार का बिहार में कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सक्रिय है, वह समाज के बीच रहता है। उन्होंने प्रदेश कमिटी जल्द बनाए जाने की बात करते हुए कहा कि भाजपा के सारे पद कार्यकर्ताओं के लिए हैं, परिवार के लिए कोई पद आरक्षित नहीं है। मेहनती कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। भाजपा में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सभी सामान्य कार्यकर्ता से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
अतीक अहमद को लेने साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, लाया जाएगा प्रयागराज

अतीक अहमद को लेने साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, लाया जाएगा प्रयागराज

राहुल की सज़ा पर स्टे लेने में कांग्रेस ने देरी क्यों की?

राहुल की सज़ा पर स्टे लेने में कांग्रेस ने देरी क्यों की?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend