ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल की सज़ा पर स्टे लेने में कांग्रेस ने देरी क्यों की?

UB India News by UB India News
March 27, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
राहुल की सज़ा पर स्टे लेने में कांग्रेस ने देरी क्यों की?

RELATED POSTS

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के मामले को लेकर कहा जा सकता है कि दोनों तरफ से छोटी सी बात को बड़ा फसाना बना दिया गया। मोटे तौर पर देखें तो राहुल अपनी जनसभाओं में अक्सर ‘मोदी’ को चोर कहते रहे हैं। इसे सियासी बयान मानकर इसकी उपेक्षा की जा सकती थी , लेकिन अगर कोई इस मामले को लेकर कोर्ट में चला गया तो राहुल गांधी इससे भी निकल सकते थे। अगर वह कोर्ट में कह देते कि उनका इरादा पूरे मोदी समाज को आहत करने का नहीं था, किसी को चोट पहुंची तो खेद है, तो कोई भी कोर्ट आराम से इस मामले को खत्म कर देता। लेकिन राहुल अड़ गए कि माफी नहीं मांगूंगा। यह राहुल गांधी की फितरत है। हालांकि मैं मानता हूं किसी समाज से माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता। अब कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई तो कानून के मुताबिक राहुल की लोकसभा सदस्यता का खत्म होना लाजिमी था, पर सरकारी पक्ष की तरफ से भी इतनी जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं थी। इस पर 2-4 दिन इंतजार कर लेते तो कोई फर्क न पड़ता, कांग्रेस को इसे इतना बड़ा इश्यू बनाने का मौका न मिलता। कांग्रेस कोर्ट से सजा के खिलाफ स्टे ऑर्डर ले आती। मानहानि के मामलों में आमतौर पर ऐसा होता रहता है। दूसरी तरफ देखें तो बीजेपी की बात भी सही है कि सूरत की कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी तुरंत कोर्ट में क्यों नहीं गए। पवन खेड़ा के केस में कुछ ही घंटों में कांग्रेस के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे, उनको फौरन राहत भी मिल गई थी। तो क्या इसका मतलब ये लगाएं कि कांग्रेस ने जानबूझ कर इस मामले को बड़ा बनने दिया? क्या कांग्रेस को मोदी सरकार के खिलाफ एक और मुद्दे की तलाश थी जिसके आधार पर सभी विरोधी पार्टियों को इकट्ठा किया जा सके। आग दोनों तरफ से बराबर लगी है और बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। बीजेपी का दावा है कि राहुल ने OBC समाज का अपमान किया और कांग्रेस का कहना है कि BJP राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबरा गई। असल में दोनों जानते हैं कि इन बातों का राहुल के मामले और उनकी सदस्यता जाने से कोई लेना देना नहीं है। अब चूंकि मामला सियासी हो गया है तो छोटी सी बात का फसाना तो बनेगा। जैसे किसी शायर ने लिखा है – बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

Next Post
कल जारी हो सकते हैं BPSC 68th prelims के रिजल्ट

कल जारी हो सकते हैं BPSC 68th prelims के रिजल्ट

ISRO ने फिर रचा इतिहास : वनवेब इंडिया-2 मिशन के तहत 36 उपग्रह तय कक्षा में स्थापित

ISRO ने फिर रचा इतिहास : वनवेब इंडिया-2 मिशन के तहत 36 उपग्रह तय कक्षा में स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend