ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू की बेटियों और अबु दोजाना के घरों पर ED के छापे, 15 जगहों पर रेड

UB India News by UB India News
March 11, 2023
in अपराध, पटना, राजद
0
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू की बेटियों और अबु दोजाना के घरों पर ED के छापे, 15 जगहों पर रेड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना में आरजेडी के पूर्व विधायक के अबू दोजाना के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। यहां भी तलाशी ली जा रही है। पूर्व MLA अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। पेशे से बिल्डर हैं।

जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है। सूत्रों की मानें तो बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के दिल्ली आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

अबू दुजाना लालू यादव के करीबी हैं।
अबू दुजाना लालू यादव के करीबी हैं।

पटना में शुक्रवार को लालू के करीबी और राजद नेता अबू दुजाना के घर आय से अधिक संपत्ति मामले में ED ने रेड मारी है। सुबह-सुबह 6 बजे ED के 12 अफसर उनके घर पहुंचे। छापेमारी के दौरान अबू दुजाना घर की बालकनी में आए और कहा कि ये कार्रवाई राजनीतिक साजिश है। इस दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी। इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। दुजाना आरजेडी के पूर्व विधायक हैं। वे सुरसंड से पिछला हार गए गए थे।

Bihar | Enforcement Directorate conducts a raid at ex-RJD MLA Syed Abu Dojana's premises at Phulwari Sharif in Patna. pic.twitter.com/acIjns71rh

— ANI (@ANI) March 10, 2023

कारोबारी गतिविधियां देखते हैं अबु

आरजेडी नेता अबु दोजाना के यहां फुलवारी शरीफ में भी छापेमारी हो रही है। इस मामले में लालू यादव और उनका परिवार भी आरोपी है। अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। वे लालू परिवार के पटना के सगुना मोड़ पर बनाए जा रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल का काम देख रहे थे। जिन अबु दोजाना के घर ईडी की छापेमारी हुई उनपर लालू परिवार की कई और कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। बता दें कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनके पति लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक टीम ने सोमवार को उनके आवास पर पूछताछ की थी।

रोहिणी ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा

ईडी की कार्रवाई को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘भाजपा सरकार का हिटलर शाही फरमान है, ईमान बेचने का पैगाम है, मगर झुकने को तैयार नहीं, बिहारी माटी का जो लालू तेजस्वी लाल है..’

इससे पहले लिखा- ‘लालू जी और लालू जी का परिवार डरना नहीं लड़ना जानते हैं..’

2 घंटे पहले उन्होंने पहला ट्वीट किया, जिसमें लिखा- ‘छापे पर छापा भाजपा ने खोया जो आपा​​​​​​​’

लालू, राबड़ी समेत 16 को 15 मार्च को पेश होने के आदेश
27 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व सीएम और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को समन जारी किया। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने समन जारी किया था। जिसमें 15 मार्च को कोर्ट में सभी को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।

पिछले साल मई और अगस्त में CBI ने मारे थे छापे
CBI ने मई 2022 में लालू, राबड़ी देवी, उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। CBI ने इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव और हेमा यादव के अलावा नौकरी के बदले में कम कीमत पर जमीन देने वाले कुछ अयोग्य उम्मीदवारों समेत 16 लोगों पर FIR दर्ज की थी। CBI ने 24 अगस्त 2022 को एक बार फिर से RJD नेताओं के यहां छापेमारी की थी।

जानिए लैंड फॉर जॉब स्कैम क्या है
लालू के रेलमंत्री (2004 से 2009) रहते हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ था। नौकरी के बदले जमीन लेने के घोटाले में लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है। इस मामले में CBI ने मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था।

CBI के अनुसार इस तरह से लालू यादव के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली, जबकि उस समय के सर्कल रेट के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी। खास बात ये है कि लैंड ट्रांसफर के ज्यादातर केस में जमीन मालिक को कैश में भुगतान किया गया।

तीन बेटियों के खिलाफ कार्रवाई

गौरतलब है कि लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से कुछ दिन पहले सीबीआई ने पूछताछ की थी। आरोप है कि लालू यादव ने अपने रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान जमीन के बदले लोगों को नौकरी दी थी। इसी मामले में ईडी ने आज लालू की तीन बेटियों के खिलाफ छापेमारी की है।

अबु दोजाना के घर IT की भी हो चुकी छापेमारी

अबु दोजाना के ठिकानों पर ये कोई पहली छापेमारी नहीं है। इससे पहले 2018 में भी पूर्व विधायक अबु दोजाना पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा था। तब अबू दोजाना की कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स मेरिडियन कंस्ट्रक्शन इंडिया PVT. LTD. ही लालू प्रसाद यादव के कथित मालिकाना हक वाले मॉल को बनवा रही थी। लेकिन इसकी शिकायत मिलने के बाद ईडी ने मॉल का काम रुकवा दिया था। तब से मॉल का काम बंद पड़ा है।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post

विपक्षी एकता का संकल्प धरा रह गया !

बिहार MLC चुनावः बीजेपी ने चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

बिहार MLC चुनावः बीजेपी ने चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend