बीजेपी ने शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। पार्टी की तरफ से सारण की स्नातक सीट से महाचन्द्र सिंह और सारण की शिक्षक सीट से डॉ धर्मेंद्र सिंह को चुना गया है। कोशी की शिक्षक सीट से रंजन कुमार को उम्मीदवार तय किया गया है।
इसके अलावा गया की स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने ये निर्णय लिया।
इधर महागठबंधन भी बिहार विधान परिषद की खाली हुई सीटों की घोषणा करेगा। महागठबंधन के सभी दल मिलकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। 6 मार्च को बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चार विधान परिषद की सीटों पर चुनाव होगा।
इसमें दो स्नातक सीट है। वहीं दो शिक्षक सीट हैं। पिछले दिनों एमएलसी केदार नाथ पांडे के निधन के बाद खाली हुई सारण शिक्षक सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। बता दें कि इस इन पांचों सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। फिर से पुराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताने की तैयारी की जा रही है।
कई का कार्यकाल खत्म
गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 8 मई 2023 को सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। एक सीट पर उपचुनाव होगा। सारण शिक्षक क्षेत्र का उपचुनाव होना है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव एवं उपचुनाव हेतु निम्नांकित नामों पर अपनी सहमति प्रदान की है।
सभी उम्मीदवारों को बधाई और जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ देता हूँ। pic.twitter.com/1CQ8PWL2ku
— Dr. Sanjay Jaiswal (@sanjayjaiswalMP) March 10, 2023
पुराने उम्मीदवारों को है उम्मीद
केदार नाथ पांडे के निधन से खाली हुई सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर उपचुनाव होगा। उम्मीद है कि सीपीआई केदारनाथ पांडेय के पुत्र आनन्द पुष्कर को इस सीट पर चुनाव लड़ाएगी। वही, जद (यू) के सदस्य संजीव श्याम सिंह (गया), संजीव कुमार सिंह (कोशी) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और वीरेंद्र नारायण यादव (सारण) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं। एकमात्र भाजपा विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं। सभी को अपने अपने दल से वापस टिकट मिलने की उम्मीद है।
बिहार विधान परिषद की चार सीटों को लेकर सूचना जारी कर दी गई। नामांकन 13 मार्च तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार वापसी की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी। 31 मार्च को मतदान होगा। 5 अप्रैल को मतगणना होगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पार्टियों के तरफ से उम्मीदवार तैयारी में जुट चुके है।







