ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ED ने सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी ,दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी

UB India News by UB India News
March 10, 2023
in अपराध, दिल्ली
0
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया की ED ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है। इस डिमांड के बाद कोर्ट से जेल ऑथारिटी को प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है और दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। ED ने सिसोदिया को कल अपनी कस्टडी में लिया था। 8 घंटे तक पूछताछ की थी और सिसोदिया से सवाल-जवाब की रिकॉर्डिंग की गई। ED की तरफ से अदालत को अरेस्ट का ग्राउंड बताया गया है। दस दिन की कस्टडी की डिमांड रखी गई है इसपर दोपहर 2 बजे राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी।

इसके पहले CBI ने 26 फरवरी को उन्हें अरेस्ट किया था। इस मामले में मनीष की जमानत याचिका पर दोपहर 2.30 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में ही सुनवाई होगी। 7 दिन की CBI रिमांड के बाद कोर्ट ने 6 मार्च को सिसोदिया को 20 मार्च (14 दिन) की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था।

RELATED POSTS

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

ED की तिहाड़ में सिसोदिया से 7 मार्च को 6 घंटे पूछताछ
ED दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM से शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही है। इससे पहले 7 मार्च को एजेंसी ने तिहाड़ जेल में सिसोदिया से 6 घंटे पूछताछ की थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की टीम इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों के साथ तिहाड़ पहुंची थी। ED ने बताया था कि नई शराब नीति बनाने में साउथ दिल्ली के व्यापारियों से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई थी। इस मामले में ED ने 6 मार्च को हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण रामचंद्र पिल्लई और अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने सिसोदिया का नाम लिया था।

जमानत के बाद भी अंदर ही रहेंगे सिसोदिया

बता दें कि मनीष सिसोदिया को पहले CBI ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा था और अब पूरे मामले में ED की एंट्री का मतलब है कि अगर कोर्ट सिसोदिया को ज़मानत देती है तो भी वो बाहर नहीं आ पाएंगे। पूरे मामले में ED की एंट्री के बाद सिसोदिया के  लिए अब जमानत पाना बहुत मुश्किल होगा। ED ने उन्हें PMLA एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। सिसोदिया को मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया गया है और इस मामले में जमानत मिलना बहुत मुश्किल होता है।

तेलंगाना के CM की बेटी को भी ED का बुलावा
दिल्ली शराब नीति केस में तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी के कविता को भी ED ने 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। ED ने पहले के कविता को 9 मार्च के लिए समन किया था। इस पर कविता ने एजेंसी से एक हफ्ते का समय मांगा था।

कविता ने यह भी कहा था कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगी। भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता कविता के अनुरोध को स्वीकार कर ED ने उन्हें नया समन जारी किया है। इससे पहले 12 दिसंबर को कविता से CBI हैदराबाद में करीब 7 घंटे पूछताछ कर चुकी है।

खूंखार क्रिमिनल्स हैं सिसोदिया के पड़ोसी!
मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की 1 नंबर जेल में वार्ड नंबर 9 में रखा गया है। यह सीनियर सिटीजन वार्ड है, जहां उन पर CCTV की निगरानी भी रहेगी। इसी वार्ड में कुछ खूंखार अपराधी भी सिसोदिया के पड़ोसी हैं। केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी इसी वार्ड में 7 नंबर में हैं। सिसोदिया और जैन की सेल के बीच 500 मीटर की दूरी है।

जेल अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में सिसोदिया को अपनी सेल किसी दूसरे आरोपी के साथ शेयर करनी पड़ सकती है। सिसोदिया अंडर ट्रायल आरोपी हैं, इसलिए वे जेल में अपनी सुविधा के मुताबिक कपड़े पहन सकते हैं। उन्हें जेल से भी कुछ कपड़े दिए गए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

Next Post
क्या राहुल गांधी का लंदन वाला भाषण कांग्रेस के लिए ‘बैक फायर’ कर गया?

क्या राहुल गांधी का लंदन वाला भाषण कांग्रेस के लिए 'बैक फायर' कर गया?

अहमदाबाद टेस्ट मैच :ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा दस साल पुराना कीर्तिमान

अहमदाबाद टेस्ट मैच :ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा दस साल पुराना कीर्तिमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend