ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अहमदाबाद टेस्ट मैच :ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा दस साल पुराना कीर्तिमान

UB India News by UB India News
March 11, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
अहमदाबाद टेस्ट मैच :ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा दस साल पुराना कीर्तिमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है और टीम इंडिया इस वक्त बैकफुट पर नजर आ रही है। पहले दिन ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जो मैच पर पकड़ बनाई है, उसे दूसरे दिन भी जारी रखा। पहले दिन सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शतकीय पारी खेली और इसके बाद दूसरे दिन जैसे ही मैच शुरू हुआ, कैमरन ग्रीन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस बीच पूरी सीरीज में पहली बार जहां एक ओर टीम इंडिया बैकफुट पर है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार खेल दिखा कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। इस मामले में टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है।

टीम इंडिया के खिलाफ पिछले दस साल में सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा ओवर खेल गई है ऑस्ट्रेलियाई टीम 

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

दरअसल भारत में पिछले दस साल में जो भी टेस्ट मैच खेले गए हैं, उसमें बहुत कम टीमें ऐसी हैं, जो 100 ओवर खेल पाई हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले दिन 90 ओवर फेंके गए और जब दूसरे दिन फिर टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 10 ओवर और खेलकर टीम ने 100 ओवर खेलने का काम पूरा कर लिया। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले दस साल में भारत में सबसे ज्यादा बार 100 ओवर खेलने वाली पहली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने दस साल में भारत में छठी बार 100 ओवर खेले गए हैं। इसके बाद नंबर आता है इंग्लैंड का जो पिछले दस साल में पांच बार 100 ओवर से ज्यादा खेलने में कामयाब रही है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ये काम तीन बार कर चुकी है। अब तक ऑस्ट्रेलिया के चार ही विकेट गिरे हैं और टीम 100 से ज्यादा ओवर खेल चुकी है, आने वाले वक्त में टीम और ओवर खेलेगी ही, ऐसे में कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ लगा दिए 300 से ज्यादा रन 
इतना ही नहीं, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज जिसे बार्डर गावस्कर ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है, उसमें उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन के बीच ये सबसे बड़ी साझेदारी है। उस्मान और कैमरन के बीच 120 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई है। रिकॉर्ड की लिस्ट यहीं पर खत्म होती। ऑस्ट्रेलिया अब 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर चुकी है और टीम का ये भारत में पांचवीं बार 300 से ज्यादा का स्कोर है। इससे पहले चार बार इंग्लैंड ने भारत में 300 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं अफगानिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें एक एक बार 300 से ज्यादा का स्कोर भारत में बनाने में सफल रही हैं। इन आंकड़ों से समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में कितनी आगे है और मैच को अपनी ओर झुकाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि अभी दूसरा ही दिन चल रहा है और तीन दिन से ज्यादा का खेल बाकी है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी टीम भारी पड़ती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
H3N2 वायरस से पीड़ित बुजुर्ग की मौत ,हरियाणा में भी मौत की खबर , कर्नाटक में आए 50 से ज्यादा केस

H3N2 वायरस से पीड़ित बुजुर्ग की मौत ,हरियाणा में भी मौत की खबर , कर्नाटक में आए 50 से ज्यादा केस

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, इन अहम् मुद्दों पर की गई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, इन अहम् मुद्दों पर की गई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend