ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन-पाकिस्तान ने पार की हदें तो भारत देगा मजबूती से जवाब: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट

UB India News by UB India News
March 9, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
चीन-पाकिस्तान ने पार की हदें तो भारत देगा मजबूती से जवाब: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के अपने पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ सकता है। अमेरिकी खुफिया विभाग की एनुअल थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट में बताया गया है कि इनके बीच संघर्ष शुरू होने की भी आशंका है। रिपोर्ट में लिखा है- पिछली सरकारों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि चीन और पाकिस्तान की तरफ से की गई किसी भी भड़काऊ हरकत के जवाब में भारत अपनी मिलिट्री को उतार सकता है।

भारत-चीन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय सीमा वार्ता हुई और कई सीमा बिंदुओं पर तनाव को सुलझाया गया। हालांकि, 2020 में हुई हिंसक झड़प की वजह से दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहेंगे। इस घटना के बाद से दोनों के बीच संबंध गंभीर स्तर पर हैं। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है, “विवादित सीमा पर भारत-चीन दोनों देशों की ओर से सेना का विस्तार दो परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव के जोखिम को बढ़ाता है, जिससे अमेरिकी लोगों और हितों को सीधा खतरा हो सकता है। इसमें अमेरिकी हस्तक्षेप की मांग की जाती है। पिछले गतिरोधों से स्पष्ट है कि LAC पर लगातार छिटपुट संघर्ष बढ़े हैं।”

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर खुफिया रिपोर्ट

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान संबंधों के बारे में भी बात की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव चिंताजनक है। दोनों देश 2021 की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के फिर से संघर्ष विराम पर राजी होने के बाद से अपने संबंधों को मजबूत करने के इच्छुक हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने का लंबा इतिहास रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कथित या वास्तविक पाकिस्तानी उकसावों का जवाब अब भारत की ओर से पहले से कहीं अधिक सैन्य बल के जरिए देने की आशंका है।

कश्मीर मुद्दा-आतंकवाद को लेकर रिश्ते तनावपूर्ण

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से अंजाम दिए जाने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद-रोधी वार्ता अमेरिका को पाकिस्तान के साथ काम करने की हमारी इच्छा को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है, ताकि आतंकवादी खतरों, हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने, क्षेत्र में मौजूद खतरों आदि से निपटा जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
मनीष सिसोदिया से आज तिहाड़ में ED की पूछताछ ,  जमानत पर कल होगा फैसला

मनीष सिसोदिया से आज तिहाड़ में ED की पूछताछ , जमानत पर कल होगा फैसला

राष्ट्रपति आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर

राष्ट्रपति आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend