ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिलनाडु की घटना पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मामले को दबा रही सरकार

UB India News by UB India News
March 4, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
मिलनाडु की घटना पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मामले को दबा रही सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा की कार्यवाही का आज 5वां दिन है। तमिलनाडु में बिहारियों पर हो रहे हमलों को लेकर सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। सदन में बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में मजदूरों के साथ घटना हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में तमिलनाडु के DGP झूठ बोल रहे हैं।

जमुई और मुंगेर के लोग सहमे हए हैं। पलायन कर रहे हैं। तमिलनाडु में एक टीम बनाकर भेजनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए। मामला सही निकलेगा। अगर मामला गलत निकला तो मैं माफी मांगूंगा नहीं तो आपको सदन में माफी मांगनी पड़ेगी।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

विजय सिन्हा के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बिहार के सभी मजदूर सुरक्षित हैं, इस पर सियासत नहीं करें। जो भी मामला है उसकी सरकार जांच करेगी। जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। बिहार डीजीपी ने वायरल हो रहे वीडियो को झूठा बताया है। आपको हम पर विश्वास नहीं है तो केंद्रीय गृहमंत्री इसकी जांच करवा लें।

विजय सिन्हा ने कहा कि उनकी मजदूरों से बात हुई है। मजदूरों ने उन्हें बताया कि तमिलनाडु में मजदूर की हत्याएं हुई है। और वह लोग अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। इस पूरे मामले को बिहार सरकार दबाने में लगी है। विजय सिंहा ने कहा कि केंद्र सरकार से हम लोग बात करेंगे। बिहार सरकार जल्द से जल्द टीम को तमिलनाडु भेजकर जांच कराए। हम चुप नहीं रहेंगे।

विजय सिन्हा ने कहा कि चंदन नाम का मेरे क्षेत्र का डुंमरी गांव का युवक है। उसने मुझे फोन किया। उसने कहा कि फैक्ट्री में भी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। बस, ट्रेन सभी जगहों हमें मारा जा रहा है। हमने यही मामला विधानसभा में उठाया। उपमुख्यमंत्री जी इस मामले को फर्जी बता रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री जी एक गुंडे की भाषा बोल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी उन्हीं के इशारे पर चल रहे हैं। सरकार और तमिलनाडु के DGP का बयान झूठा है। वहां से हमारे लोगों को सुरक्षित निकालकर लाएं नहीं तो हम सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। तमिलनाडु में 12 लोगों की हत्याएं हुई हैं।

बीजेपी विधायक ने तेजस्वी से पूछा कि आप चार्टर्ड प्लेन में बैठकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन में केक काटने जाते हैं। इस पर तेजस्वी ने कहा कि अडानी के प्लेन में नहीं जाते हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी पूरे देश को जलाना चाहती है। अफवाह फैला रही है। वहां के मुख्यमंत्री ने बुलाया तब उपमुख्यमंत्री गए थे। बीजेपी ने सब कुछ तो बेच दिया। ये लोग पूरे देश को जला रही है। अब क्या छोड़े हैं ये लोग।

बिहार विधान परिषद में भी हंगामा

बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार तमिलनाडु मामले में जनता को गुमराह कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां के कई परिवार के लोग यह बता रहे कि तमिलनाडु में उनके साथ क्या-क्या हो रहा है। वहां के परिवार के लोगों की हत्या की गई है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि सरकार झूठ बोलने पर उतारू है। सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस मुख्यालय भी दबाव में गलत बयान दे रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि 17 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन वह रोजगार नहीं दें सके। नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता दल यूनाइटेड जब लोजपा (रामविलास) के सामने नहीं टिक पाई। तो वह भाजपा के आगे क्या टिकेगी।

झारखंड विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा

झारखंड विधानसभा में विधायक लंबोदर महतो ने तमिलनाडु के तिरुपुर में फंसे मजदूरों के मामले को उठाया है। उन्होंने सूचना दी है कि वहां बोकारो गिरिडीह के 5 मजदूरों की हत्या कर दी गई है। हिंदी भाषाी के नाम पर उनकी मारपीट की जा रही है। वहां दर्जनों मजदूर फंसे हुए हैं।

बिहार बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

बिहार बीजेपी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 8 से 10 युवक बता रहे हैं कि वो यहां परेशान हैं। उनके साथ मारपीट हो रही है। सरकार उन्हें वापस अपने घर पहुंचाने की व्यवस्था करे। बीजेपी ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि तेजस्वी जी सुन रहे हैं क्या कह रही है बिहार की जनता?

तथ्य को तोड़ा-मोड़ा गया है-डीजीपी

सभी को तोड़ा-मरोड़ा गया है और ऐसा दिखाया गया है जैसे बिहारियों पर हमला किया गया है। हालांकि राज्य में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी तरह से बनी हुई है और झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रवासी उत्तर भारतीय मजदूरों पर हाल ही में दो हमले हुए, एक 14 जनवरी को तिरुपुर में और दूसरा 14 फरवरी को कोयम्बटूर में। पहली घटना प्रवासी मजदूरों और स्थानीय लोगों के बीच तिरुपुर की एक कपड़ा फैक्ट्री में हुई थी और दूसरी घटना कोयम्बटूर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज कैंटीन में भोजन के मुद्दे पर हुई थी। स्थानीय लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों को सुलझा लिया गया।

नीतीश कुमार ने किया था ट्वीट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तमिलनाडु में अपने राज्य के श्रमिकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करने के बाद तमिलनाडु के डीजीपी ने बयान जारी किया है। नीतीश कुमार ने ट्वीट में कहा, मुझे अखबारों से पता चला है कि तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के लोगों पर हमले हो रहे हैं। मैंने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे तमिलनाडु में अपने संबंधित समकक्षों से संपर्क करें और वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

बीजेपी ने सरकार को घेरा था

बीजेपी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया है और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। भाजपा के बिहार राज्य प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा, तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की हत्या चिंता और निंदा का विषय है। इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात यह है कि तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए और उन्हें बधाई दी.तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों से ऐसे राज्य में जाने के लिए माफी मांगनी चाहिए जो बिहार के लोगों के लिए नफरत को बढ़ावा दे रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत…

पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत...

आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 3 मार्च का पंचांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend