ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह आज बिहार के दौरे पर

UB India News by UB India News
February 25, 2023
in पटना, पूर्वी चंपारण, भाजपा
0
अमित शाह आज बिहार के दौरे पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश में जारी राजनीतिक उठा–पटक के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार शाह के बिहार दौरे की शुरुआत वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से होगी‚ जहां उनका कार्यक्रम एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का है। इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि‚ २०१९ में हुए आम चुनाव में यह सीट गठबंधन सहयोगी जदयू के खाते में चली गयी थी। शाह का कार्यक्रम दोपहर में शुरू होगा। पश्चिमी चंपारण में होने वाली रैली को संबोधित करने के बाद शाह कुछ घंटे के लिए प्रदेश की राजधानी पटना में रूकेंगे। पटना में वे किसान मजदूर समागम को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती के जन्मदिवस के मौके पर किया जा रहा है।

अगस्त 2022 में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड बीजेपी से दोस्ती तोड़कर एनडीए से अलग हो चुकी है। बिहार में फिलहाल जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस समेत तमाम मोदी विरोधी पार्टियों के गठबंधन की सरकार चल रही है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के ठीक एक महीने बाद यानी सितंबर 2022 में अमित शाह ने बिहार के सीमांचल इलाके का दो दिवसीय दौरा किया था। पूर्णिया में अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा था कि वह अब हर महीने बिहार का दौरा करेंगे। अक्टूबर 2022 में उन्होंने बिहार का दौरा भी किया था लेकिन नवंबर-दिसंबर में चुनाव की वजह से वे बिहार नहीं जा सके थे। अब आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

अमित शाह के बिहार दौरे का मिनट टु मिनट कार्यक्रम

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहे। मध्य प्रदेश का कार्यक्रम खत्म कर अमित शाह सतना खजुराहो और गोरखपुर के रास्ते बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे अमित शाह वाल्मीकि नगर पहुंचेंगे और 11 बजे लौरिया के साहूजन मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे अमित शाह नंदनगढ़ ने बौद्ध स्तूप का दर्शन करेंगे। बता दें कि यहीं पर राजकुमार सिद्धार्थ (महात्मा बुद्ध) ने अपने राजसी वस्त्रों को त्याग कर ज्ञान की खोज में निकले थे। बौद्ध स्तूप का दर्शन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री वाल्मीकि नगर क्षेत्र और आसपास के जिलों से आने वाले किसानों से भी बात करेंगे।

वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। तकरीबन 3 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह करीब 3:30 बजे पटना स्थित बापू सभागार पहुंचेंगे। बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने उन्हें दलितों का संन्यासी कहा था।

पटना के बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम मैं हिस्सा लेने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना साहिब स्थित श्री तख्त हरमंदिर गुरुद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, करीब 5.30 बजे अमित शाह बापू सभागार से पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए रवाना होंगे। गुरुद्वारा के दर्शन करने और लोगों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री वहां से तकरीबन शाम 7 बजे राजकीय अतिथि शाला के लिए रवाना होंगे। अमित शाह करीब 7:25 बजे राजकीय अतिथिशाला पहुंचेंगे। रात 8 बजे से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार बीजेपी कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीति और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे। राजकीय अतिथि शाला में कोर कमेटी की बैठक खत्म करने के बाद अमित शाह कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भोजन करेंगे और देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

शाह करेंगे नीतीश पर ‘पॉलिटिकल स्ट्राइक’!

अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि 2024 और 2025 में बिहार में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलना अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा आसान है। क्योंकि यहां जंगलराज और भ्रष्टाचार करने वालों का राज चल रहा है। इसे जनता पसंद नहीं करती है। अब 25 फरवरी को अमित शाह का एक दिवसीय बिहार कार्यक्रम तय किया गया है। 26 फरवरी 2019 को भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर दहशतगर्दों को मार गिराया गया था। अब ‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’ यानी 26 फरवरी से ठीक एक दिन पहले 25 फरवरी को अमित शाह पटना पहुंच रहे हैं। फिलहाल सरकार में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं में खींचतान दिख रहा है। रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी का मामला काफी लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा। और अब नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल आरजेडी कोटे के मंत्री सुरेंद्र यादव ने भारतीय सेना पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ऐसे में समझना मुश्किल नहीं है कि नीतीश सरकार पर अमित शाह किस तरह हमला बोलेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
पूर्णिया में महागठबंधन की रैली आज

पूर्णिया में महागठबंधन की रैली आज

गौतमदास कहकर पवन जी क्यों हंसेॽ हंसे तो फंसे!

गौतमदास कहकर पवन जी क्यों हंसेॽ हंसे तो फंसे!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend