ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली नगर निगम चुनाव चुनाव : भाजपा की रणनीतिक चूक

UB India News by UB India News
February 24, 2023
in खास खबर, दिल्ली, संपादकीय
0
दिल्ली नगर निगम चुनाव चुनाव : भाजपा की रणनीतिक चूक

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आने के ७६ दिन बाद बुधवार को आखिर दिल्ली वालों को मेयर मिल ही गइ। आप की शैली ओबेरॉय को मेयर पद पर चुन लिया गया‚ जबकि डि़प्टी मेयर पद के चुनाव में आप के आले मोहम्मद ने भाजपा के कमल बागड़़ी को पराजित किया। शैली ने भाजपा की रेखा गुप्ता को ३४ मतों से हराया। कुल पड़े़ २६६ मतों में से उन्हें १५० और रेखा को ११६ मत पड़े़। पूरे प्रकरण में भाजपा की रणनीतिक चूक सामने आ गई। शुरू से ही यह ज्ञात था कि आप को बहुमत हासिल है‚ इसके बावजूद पार्टी ने अपना मेयर बनाने की कोशिश की जो नैतिक तौर पर सही नहीं था। बहरहाल‚ देर आयद दुरुस्त आयद। दिल्ली को चौथी कोशिश में मेयर मिलीं। गौरतलब है कि मनोनीत सदस्यों को वोट का हक देने के मुद्दे को लेकर तीन बार सदन हंगामे के कारण ठप हो गया था। पिछले हफ्ते ही सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव कराने के लिए दिल्ली नगर निगम की बैठक बुलाने को मंजूरी दी थी। शैली ने पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़़ा और पहली बार में ही उनकी मेयर पद पर ताजपोशी हो गई। उनका जन्म और पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। पटेल नगर विधानसभा के तहत एक वार्ड़ से चुनाव जीतीं शैली पीएचड़ी डि़ग्री धारक हैं‚ और असि. प्रोफेसर रह चुकी हैं‚ लेकिन तकनीकी कारणों से यह कार्यकाल ३८ दिन का ही होगा। एमसीड़ी नियमों के मुताबिक‚ दिल्ली नगर निगम का साल अप्रैल माह की पहली तारीख से शुरू होता है और अगले साल ३१ मार्च को समाप्त। यानी शैली ओबेरॉय आने वाली ३१ मार्च तक ही पद पर रह पाएंगी। एक अप्रैल को फिर मेयर पद का चुनाव होगा। खैर‚ अप्रैल में होने वाला औपचारिकता होगा और वे पुनः पूरे कार्यकाल के लिए चुन ली जाएंगी। पद पर निर्वाचित होने के तुरंत बाद मेयर ने कहा कि तीन दिन में लैंड़फिल साइट्स का निरीक्षण किया जाएगा। आप ने निगम चुनाव में कूड़े़ के पहाड़़ को चुनावी मुद्दा बनाया था। मतदाताओं को यह भरोसा भी दिलाया था कि दिल्ली को एक बेहतर जगह बनाएंगे। बेशक‚ दिल्ली में गंदगी और अतिक्रमण ऐसी समस्याएं हैं‚ जिनने शहर की शक्ल बिगाड़़ रखी है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए चौबीसों घंटे जुटे रहना होगा। अच्छी बात है कि नवनिर्वाचित मेयर ने इन समस्याओं से पार पाने के प्रति प्रतिबद्धता जताईहै।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
केंद्र और राज्य सरकारों की रस्साकशी में जनता को लाभ मिलेगा भी या कि नहींॽ

केंद्र और राज्य सरकारों की रस्साकशी में जनता को लाभ मिलेगा भी या कि नहींॽ

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का महाधिवेशन

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का महाधिवेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend