ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इसकी जानकारी दो दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी थी

UB India News by UB India News
February 14, 2023
in Lokshbha2024, औरंगाबाद, मुख्यमंत्री
0
इसकी जानकारी दो दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी थी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आगामी 25 फरवरी को महागठबंधन और एनडीए की दो बड़ी रैलियां बिहार में होने वाली हैं. एनडीए की रैली में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं. लेकिन, इसी बीच केंद्र सरकार ने बिहार समेत 13 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की. फागू चौहान के स्थान पर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे. इसी मामले को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अनायास ही कई सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, नीतीश कुमार समाधान यात्रा के सिलसिले में सोमवार को औरंगाबाद पहुंचे हुए थे. जिसके बाद पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल किया कि देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं. बिहार के राज्यपाल को भी बदल दिया गया है. जिसके जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जवाब दिया वो बेहद महत्वपूर्ण है.

RELATED POSTS

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ‘बिहार के राज्यपाल फागू चौहान भी बदल गए हैं इसकी जानकारी हुई है. इसकी जानकारी दो दिन पहले ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी थी. गृह मंत्री ने फोन कर राज्यपाल के हटाए जाने के बारे में बताया था. तब हमने कहा कि ठीक ही है. किन्हीं को बनाइए.

कुमार ने आगे कहा, ‘इसके बाद नीतीश कुमार ने थोड़े चुटीले अंदाज में कहा कि फागू चौहान जी जा रहे हैं, फिर उनसे बात हुई थी. उनका तो 3.5 साल ही हुआ था. अब जा रहे हैं. बिहार में तो कोई राज्यपाल 5 साल तक रहा हो ऐसा देखे बहुत दिन हो गया.’ तभी पीछे से मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि किसी राज्यपाल का 5 साल रहे हुए 25 साल हो गया. अब कहां कोई 5 साल रहते हैं. कोई आवे उससे क्या फर्क पड़ता है.

जाहिर है NDA गठबंधन टूटने के बाद पहली बार राज्यपाल बदलने की जानकारी देने को लेकर दोनों नेताओं में कोई बात हुई है. दरअसल यह एक कोरम भी होता है. अमूमन राज्यपाल के बदलने की जानकारी गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दी जाती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

Next Post
हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

कैसे पैसा बनाते हैं शॉर्ट सेलर, अडाणी समूह को लेकर मामले में केंद्र ने SC को बताया

तुर्किए में भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी हुए इमोशनल

2024 चुनाव में पीएम मोदी को हराने की साजिश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend