ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान कांग्रेस: अलग करना विकल्प

UB India News by UB India News
November 29, 2022
in खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
राजस्थान कांग्रेस: अलग करना विकल्प

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़़ो राजस्थान में प्रवेश करने वाली है तभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के युवा नेता नेता सचिन पायलट के खिलाफ तीर कमान निकाल लिए हैं और पूरी ताकत से हमला बोल दिया है। गहलोत के सचिन पायलट को ‘गद्दार’ कहे जाने के बाद दोनों नेताओं के गुटों के बीच तनातनी तेज है। दरअसल गहलोत का पूरा ध्यान पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने से रोकने पर लगा है‚ इसके लिए वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का प्रतिष्ठित पद छोड़़ चुके हैं। राजस्थान कांग्रेस का अंदरूनी झगड़़ा पंजाब की राह पर जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व की दुविधा यह है कि वह गहलोत की वरिष्ठता और पायलट के युवा होने दोनों के बीच फैसला नहीं कर पा रहा। पहली बार एक सख्त स्वर वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के मुंह से निकला है। रमेश ने रविवार को कहा कि पार्टी के लिए राजस्थान में संगठन सर्वोपरि है और वह इसकी मजबूती के लिए जरूरत पड़़ने पर ‘कठोर निर्णय’ लेने से भी पीछे नहीं हटेगी। सारे विवाद में पायलट का रुख शालीनता भरा है। इससे तो यही लगता है कि सख्ती गहलोत समर्थकों पर होने की संभावना ज्यादा है। रमेश का कहना था कि‚ “हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है। राजस्थान के मसले का हम वही हल चुनेंगे‚ जिससे हमारा संगठन मजबूत होगा। इसके लिए अगर हमें कठोर निर्णय लेने पड़़े तो कठोर निर्णय लिए जाएंगे। अगर दोनों गुटों के बीच समझौता कराया जाना है तो समझौता कराया जाएगा। कांग्रेस के मीडि़या विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा‚ ‘.लेकिन मैं इस हल की कोई समय–सीमा तय नहीं कर सकता। इस हल की समय–सीमा केवल कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा।’ कांग्रेस को गहलोत और पायलट‚ दोनों की जरूरत है। जबकि गहलोत की मानें तो यही लगता है जैसे कांग्रेस का अस्तित्व उन्हीं के कारण बचा हुआ है। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पायलट वर्ष २०२० में कांग्रेस के खिलाफ बगावत की थी और राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिश की थी‚ इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता। गहलोत पायलट को नाकारा‚ निकम्मा तक कह चुके हैं। अब यह मामला जिद और जबर्दस्ती का भी बनता जा रहा है। इससे पहले कि पंजाब की तरह राजस्थान भी हाथ से निकल जाए पार्टी को सख्त होते हुए दोनों गुटों को एक दूसरे से अलग करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत जोड़़ो यात्रा चार दिसम्बर को राजस्थान में दाखिल होगी‚ जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
चीन हालात : सतर्क रहे भारत

चीन हालात : सतर्क रहे भारत

बुजुर्ग और कम बुजुर्गों के बीच गहरे मतभेद……

बुजुर्ग और कम बुजुर्गों के बीच गहरे मतभेद......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend