ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्रद्धा मर्डर केस: आज चौथी बार होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

UB India News by UB India News
November 29, 2022
in Lokshbha2024, अपराध
0
तिहाड़ जेल भेजा जाएगा श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब, अभी तक था महरौली थाने में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब का आज एक बार फिर पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। अब तक आफताब का 20 घंटे से ज्यादा का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस को कुछ भी अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। आफताब इतना शातिर है कि वो पॉलीग्राफ टेस्ट को भी चकमा दे रहा है। हालांकि आफताब के जवाबों और मिले सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए 70 सवालों की लंबी फेहरिस्त जरूर तैयार कर ली है। अब दिल्ली पुलिस को श्रद्धा मर्डर केस में अहम सुराग नार्को टेस्ट से ही मिलने की उम्मीद है।

तीन दिनों में हुआ 20 घंटे पॉलीग्राफ टेस्ट 

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए रोहिणी की एफएसएल में पूरी तैयारी कर ली गई है। इससे पहले तीन दिनों तक आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था। लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से ये पूरा नहीं हो सका। इस वक्त आफताब न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है और उसकी तबीयत में भी सुधार है। वहीं पुलिस को सभी टेस्ट के लिए तीन दिन का समय मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि इन तीन दिनों में वो आफताब से सबूतों की जानकारी जुटा लेगी, इससे पहले अब तक आरोपी आफताब का तीन दिन तक पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है।

आफताब के तीन दिन के इस टेस्ट में पुलिस को इतनी जानकारी जरूर मिल गई है कि चार्जशीट को मजबूती के साथ तैयार किया जा सके। लेकिन अभी भी पुलिस को इस वारदात से जुड़े कुछ बड़े सबूत इकट्ठा करने बाकी हैं। उम्मीद है कि पॉलीग्राफी के दौरान आरोपी आफताब से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस कुछ सबूतों को जरूर तलाश लेगी। इससे अदालत में मामले को साबित करने में मदद मिलेगी। तीन दिनों तक पॉलीग्राफी के दौरान उसके श्रद्धा के साथ रिश्ते और वारदात के बार में 50 से ज्यादा सवाल पूछे जा चुके हैं।

तीन दिनों के पॉलीग्राफी में क्या पूछा गया-

  1. श्रद्धा के शव के टुकड़े करने और उसे इस तरह फेंकने का फैसला क्यों किया?
  2. शव के टुकड़े करने के लिए कौन-कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया?
  3. टुकड़े करने के बाद हथियारों को कहां छिपाया है?
  4. श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कहां-कहां फेंके?

70 सवालों से होगा आफताब का सामना
अब तक हुए पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद 70 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है, जो नॉर्को टेस्ट के दौरान पूछे जाएंगे। अभी पॉलीग्राफ टेस्ट की पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसे में आफताब के नार्को टेस्ट में कुछ दिन का समय लग सकता है। अंबेडकर अस्पताल में केवल सोमवार को ही नार्को टेस्ट होता है। ऐसे में सूत्रो की मानें तो आज तो नहीं लेकिन अगले हफ्ते यानी 5 दिसंबर को पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट करा सकती है। वहीं पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब के खुलासे के बाद गुरुवार को पुलिस को आफताब के छतरपुर स्थित फ्लैट से पांच धारदार चाकू बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेज दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

Next Post
गुजरात चुनाव 2022: कच्छ में AAP प्रत्याशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, BJP को समर्थन देने का ऐलान

गुजरात चुनाव 2022: कच्छ में AAP प्रत्याशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, BJP को समर्थन देने का ऐलान

फीफा विश्व कप में मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा, भीड़ ने वाहनों पर लगाई आग

फीफा विश्व कप में मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा, भीड़ ने वाहनों पर लगाई आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend