ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात चुनाव 2022: कच्छ में AAP प्रत्याशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, BJP को समर्थन देने का ऐलान

UB India News by UB India News
November 29, 2022
in Lokshbha2024, गुजरात
0
गुजरात चुनाव 2022: कच्छ में AAP प्रत्याशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, BJP को समर्थन देने का ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े दावे कर रही आम आदमी पार्टी को मतदान से पहले करारा झटका लगा है. कच्छ जिले की अबडासा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वसंत वलजीभाई खेतानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है. खेतानी ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए जनता से बीजेपी उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह जडेजा को जीताने की अपील की.

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे. कच्छ में पहले चरण में मतदान होगा. कच्छ में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें पाकिस्तान की सीमा से लगे अबडासा, भुज और रापर के अलावा मांडवी, अंजार और गांधीधाम शामिल हैं. बीजेपी ने 2017 में 4 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने रापर और अबडासा में जीत हासिल की थी, लेकिन अबडासा से विधायक ने 2020 में पार्टी छोड़ दी और बाद में बीजेपी के टिकट से चुनाव जीता था. आम आदमी पार्टी (AAP) कच्छ की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे , जिसमें अबडासा प्रत्याशी बीजेपी के पाले में चला गया.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

 

 केजरीवाल का दावा- गुजरात में आप की बनेगी सरकार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लिखित में दावा किया कि ‘आप’ आगामी विधानसभा चुनाव में गुजरात में सरकार बनाएगी. सूरत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए की गई उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई और गुजरात में भी ऐसा ही होगा.

31 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा
केजरीवाल ने इसी के साथ एक बड़ी घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हम 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर देंगे. दिल्ली के सीएम ने आगे गुजरात के सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सारे इकठ्ठे होकर आम आदमी पार्टी को वोट दें, तभी उनकी सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा.

इसबार त्रिकोणीय मुकाबला 
गुजरात में इस बार बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 99 सीट हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थी. बीजेपी ने अधिकतर शहरी क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया था. ‘आप’ जिसने 2017 के चुनावों में 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा किए थे, लेकिन तब वह अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी. इस बार बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की उम्मीद में ‘आप’ सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कमर कस रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

सूरत के ज्वेलरी फैक्ट्री के टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत……..

by UB India News
June 8, 2026
0

सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक बहुत दुखद हादसा सामने आया है। यहां एक...

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, यह आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है, 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत

by UB India News
September 21, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भी हिस्सा...

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े चार संदिग्ध किए गिरफ्तार

by UB India News
July 24, 2025
0

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस डीआईजी सुनील जोश ने इसको लेकर...

Next Post
फीफा विश्व कप में मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा, भीड़ ने वाहनों पर लगाई आग

फीफा विश्व कप में मोरक्को से मिली हार के बाद बेल्जियम में भड़की हिंसा, भीड़ ने वाहनों पर लगाई आग

बिहार में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

मैं कभी बिहार की सरकार में मंत्री भी नहीं बनूंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend