ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ायी जायेः नीतीश

UB India News by UB India News
November 9, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ायी जायेः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों का 10 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि अति पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए उनकी जनसंख्या के अनुसार आरक्षण की ५० प्रतिशत सीमा को बढाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने जो फैसला सुनाया‚ वह उचित था। हम हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए १० प्रतिशत आरक्षण के समर्थन में रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण दिया गया है‚ लेकिन ईबीसी और ओबीसी सहित अन्य जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात के अनुसार आरक्षण नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि ओबीसी और ईबीसी को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए आरक्षण की ५० प्रतिशत की सीमा बढाई जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मैंने पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराने का सुझाव दिया‚ ताकि हर जाति को उनकी जनसंख्या अनुपात के अनुसार उचित आरक्षण देने के लिए उनकी वास्तविक ताकत और आर्थिक स्थिति का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बिहार में जाति आधारित जनगणना करा रही है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जाति आधारित जनगणना प्रत्येक जाति की समग्र स्थिति में सुधार लाने और किसी भी जाति और पंथ के गरीबों को सहायता प्रदान करने के लिए की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना कराने का सुझाव देते हुए कहा कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा बढा दी जाये तो बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मंगलवार को पटना साहिब में एक कार्यक्रम में एक महिला ने चिल्लाकर कहा ‘नीतीश भैया प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार रहिए।’ कार्यक्रम का आयोजन गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान तख्त हरमंदिर पटना साहिब में किया गया था‚ जो सबसे पवित्र सिख तीर्थस्थलों में एक है। राज्य के सबसे लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की जयंती से संबंधित समारोह में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान लगभग ५० साल की उम्र की महिला ने चिल्लाकर कहा‚ ‘नीतीश भैया‚ प्रधानमंत्री बने के लिए तैयार रहिये।’ हालांकि नीतीश (७०) ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी‚ लेकिन इससे उनके चेहरे पर मुस्कान फैल गई। बाद में हरजीत कौर नामक उस महिला ने पत्रकारों से कहा‚ ‘नीतीश को पूरे सिख समाज का समर्थन हासिल है। वह नरेंद्र मोदी से कुछ पायदान ऊपर हैं।’ इससे पहले पिछले सप्ताह जब नीतीश अपने गृह जिले नालंदा में एक और सिख धर्मस्थल गए थे‚ तब भी उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर नारे लगाए गए थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
सूबे में बालू के दरो को दोगुना करने का नितीश कैबिनेट ने लिया फैसला

राज्य मंत्रिपरिषद : विधायकों–विधान पार्षदों के वेतन व भत्तों में वृद्धि

मुख्यमंत्री ने मत्था टेककरकी राज्य में सुख शांति–समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने मत्था टेककरकी राज्य में सुख शांति–समृद्धि की कामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend