ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 30 अक्टूबर :

UB India News by UB India News
October 31, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक ऐसी पूजा जिसमें कोई पुजारी नहीं होता है और देवता प्रत्यक्ष रुप से दिखते हैं, वह पूजा है सूर्य पूजा यानि छठ पूजा।

इस पूजा में प्रत्यक्ष रुप से अस्ताचलगामी सूर्य को देखकर पूजा किया जाता है। यह पूजा जाति समुदाय से परे होते हैं और केवल लोक गीत गाते हैं। चार दिवसीय छठ पर्व में पूजा के लिए पकवान घर पर बनाये जाते हैं।

RELATED POSTS

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

दुनियां कहती है कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। लेकिन सूर्य की छठ महापर्व यह संदेश देता है कि जो डूबता है, उसका उदय भी निश्चित है।

छठ पर्व सामाजिक सौहार्द, सद्भाव, शांति, समृद्धि और सादगी के महापर्व है। प्राचीन हिन्दू वैदिक त्योहार विशेष रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल राज्यों के माघई लोगों, मैथिल और भोजपुरी लोगों द्वारा मनाया जाता है।

छठ पर्व के तीसरे दिन रविबार को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य व्रतधारी ने दिया।

विश्व प्रसिद्ध सूर्य देव की आराधना तथा संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए समर्पित छठ पूजा आज सम्पन्न हो गया।

चार दिवसीय छठ पूजा 28 अक्टूबर को पहला दिन नहाय-खाय, 29 अक्टूबर को दूसरा दिन लोहंडा यानि खरना, 30 अक्टूबर को अस्तलगामी (सन्ध्या) अर्घ्य और 31 अक्टूबर को चौथा दिन सूर्योदय (सुबह) अर्घ्य, पारण के साथ सम्पन्न होगा।

सभी छठव्रती रविवार 30 अक्टूबर को अस्तलगामी अर्घ्य देने से पहले बांस की टोकरी को फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू और पूजा के सामग्रियो से सजाकर गंगा नदी, तलाब, पोखर इत्यादि जगहों पर जहां अर्ध्य देने की व्यवस्था की गई है वहाँ पहुंचकर अस्तलगामी अर्ध्य अर्पित किया।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सायंकाल में सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं. इसलिए छठ पूजा में शाम के समय सूर्य की अंतिम किरण प्रत्यूषा को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की जाती है।

ज्योतिषियों के अनुसार ढलते सूर्य को अर्घ्य देने से कई मुसीबतों से छुटकारा मिलती है और सेहत से जुड़ी भी कई समस्याएं दूर होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के मुताबिक ढलते सूर्य को अर्घ्य देने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

पटना में अधिकांश लोग अपने- अपने घरों में छत पर भगवान भास्कर को अस्तलगामी अर्ध्य अर्पित किया।

जदयू के महिला प्रकोष्ठ की महासचिव रश्मि लता ने भी
छठ व्रत की अस्तलगामी अर्घ्य अपने घर के छत पर दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता, श्रद्धा के साथ निश्चिंत भाव से अपने घर पर अर्घ्य देने पर आत्म संतुष्टि मिलती है।

अनीसाबाद के मित्रमंडल कॉलोनी की रहने वाली स्मृति राखी ने बताया कि बताया कि छत पर छठ व्रत करने से बूढ़े बुजुर्ग लोग भी शामिल होते है तो बहुत अच्छा लगता है, इसलिए मैं घर पर ही छठ व्रत करती हूं।

बिहार सरकार के कोषागार में काम करने वाली और साकेत विहार कॉलोनी में रहने वाली कृति सिन्हा ने बताया कि घर पर छठ व्रत करने से अगल बगल में रहने वाले जो गंगा जी या किसी तालाब पर नहीं जा सकते हैं वे लोग बहुत ही उत्साह के साथ शामिल होते हैं और छठ पूजा की पवित्रता में कोई त्रुटि न हो इसका भी ध्यान रखते हैं, इसलिए मैं घर पर ही छठ व्रत करती हूं।

छठ व्रत घर के छत पर हो या तालाव पर या गंगा जी के तट पर, लेकिन पवित्रता, श्रद्धा, लगन और निष्ठा में कोई कमी नहीं होता है और उत्साह के साथ किया जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आज हुआ छठ महापर्व का समापन

गुजरात के मोरबी पुल हादसे में अब तक 141 मौतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend