ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात के मोरबी पुल हादसे में अब तक 141 मौतें

UB India News by UB India News
November 1, 2022
in गुजरात, दुर्घटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे में 134 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इसके अलावा 177 लोगों का रेस्क्यू हुआ है। इस बीच राजकोट रेंज के आईजी अशोक यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अब मच्छु नदी पर बने ब्रिज हादसे में किसी की गुमशुदगी की जानकारी नहीं है। आईजी अशोक यादव ने कहा कि हादसे में 134 लोगों की मौत हुई है। वह मौके पर ही मौजूद हैं। इस बीच रेस्क्यू के काम में सेना के तीनों अंगों की मदद ली जा रही है। गरुड़ कमांडो भी बचाव अभियान में शामिल हैं। ब्रिज हादसे की जांच के लिए आईजी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है।

शाम को सूरज ढल रहा था। गुलाबी रोशनी थी और मोरबी में मच्छू नदी पर बने हैंगिग पुल पर भारी भीड़ जमा थी। लोग दिवाली के बाद वीकंड मनाने आए थे। अधिकांश लोग अपने पूरे परिवार के साथ एंजॉय करने यहां पहुंचे थे। लोग तस्वीरें ले रहे थे तो की सेल्फी क्लिक कर रहा था। हर कोई खुश नजर आ रहा था। अचानक पुल झूला और टूटकर नदी में जा गिरा। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा पुल पर मौजूद सभी नदी में जा गिरे। कई माओं से बच्चे बिछड़ गए तो कई बच्चे अपनी मां को ढूंढते नजर आए। किसी का तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया और उन्हें खोजने वाला कोई नहीं था। कई के परिवार हादसे की सूचना के बाद अपनों को ढूंढने के लिए नदी के किनारे, अस्पतालों और पोस्टमॉकर्टम हाउस के चक्कर काटते नजर आए। रातभर चीखें कानों और दिल को चीरती रहीं। तलाशी अभियान में लगातार एक के बाद एक लाशें निकलती रहीं।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

मोरबी हादसे को लेकर पीएम मोदी भावुक, बोले मेरा मन करुणा से भरा हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में ब्रिज हादसे पर दुख व्यक्त किया है। केवडिया में एकता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज यहां पर काफी सारे प्रोग्राम होने थे, लेकिन कल के दु:खद हादसे के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। पीएम ने कहा मेरा मन करूणा से भरा हुआ है। पीएम ने कहा बचाव कार्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी। पीएम ने कहा कि पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने हादसे के बाद से सरकार सक्रिय है। पीएम ने कहा कि साल 2022 हमारे लिए काफी अहम है। इस साल हमने आजादी के 75 साल पूरे किए है।
मृतकों की संख्या 143 पहुंची

मोरबी हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मृतकों की संख्या 143 तक पहुंच गई। इसमें बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है। मच्छु नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ सेना के जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
अंतिम दौर में बचाव कार्य का काम, गृह मंत्री हर्ष संघवी मौके पर

मोरबी केबल ब्रिज हादसे के बाद चल रहा बचाव कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। मच्छु नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तलाशी कर रही हैं। तो वहीं गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के 11 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है।
बीजेपी सांसद के रिश्तेदारों ने गवांई जान

मोरबी ब्रिज हादसे में राजकोट से बीजेपी के सांसद मोहन भाई कुंडारिया के 12 रिश्तेदारों की मौत हुई है। राजकोट से लगातार दूसरी बार सांसद कुंडारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। सांसद ने कहा है कि इस हादसे के लिए दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। हादसे में कुंडारिया की बहन के जेठ यानी मेरे जीजा के भाई की 4 बेटियों, 3 जमाई और पांच बच्चों को खो दिया है। कुंडारिया रविवार की शाम से मोरबी में ही हैं।
पीएम का रोड शो रद्द, सिर्फ ट्रेन को करेंगे रवाना

मोरबी ब्रिज हादसे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद में प्रस्तावित रोड शो रद्द, पीएम मोदी असरवा रेलवे स्टेशन से सिर्फ अहमदाबाद-उदयपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
दोपहर 2 बजे सभी अधिकारी तलब

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि सीएम घटना के बाद ही यहां पहुंच गए थे। एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था। विभिन्न स्थानों पर तैनात सभी अधिकारियों को दोपहर दो बजे तक मोरबी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। रेंज आईजीपी के नेतृत्व में जांच शुरू हो गई है
कांग्रेस ने रद्द की संकल्प यात्रा

कांग्रेस ने मोरबी हादसे को देखते हुए 31 अक्तूबर से पांच दिवसीय परिवर्तन संकल्प यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। यात्रा में शामिल होने के गुजरात पहुंच रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता हरिप्रसाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर सभी मोरबी जाएंगे और हादसे में घायल लोगों से मिलेंगे और उन्हें सात्वंना देंगे।
दिल्ली के कार्यक्रम में गृहमंत्री ने व्यक्त किया शोक

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सभी मृतकों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
नोसेना, वायु सेना और सेना जुटी

राजकोट के जिला कलेक्टर अरुण महेश बाबू ने कहा कि सशस्त्र बलों ने बचाव कार्य में लगा दिया है। जामनगर और धनगढ़ से नौसेना, वायु सेना और सेना के कमांडो को बुलाया गया है। मोरबी अस्पताल में 30 डॉक्टर और पैरामेडिक्स स्टाफ भेजा गया। एसडीआरएफ की 3 और राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की दो प्लाटून भी बचाव और राहत कार्यों के लिए मोरबी पहुंची। इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।
लगाए गए एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर और गरुड़ कमांडो

एनडीआरएफ टीम के साथ वायुसेना का विमान राहत कार्यों के लिए लगाया गया। एक हेलिकॉप्टर कम पड़ा तो कुछ देर के बाद एयर फोर्स ने दूसरा हेलिकॉप्टर भी भेजा। जामनगर और आसपास के अन्य स्थानों में बचाव कार्यों के लिए हेलीकाप्टरों को तैयार रखा गया है। भुज और अन्य स्थानों से मोरबी के लिए गरुड़ कमांडो भेजे गए।
मरने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे

राजकोट दमकल विभाग से छह नाव, छह एंबुलेंस और दो बचाव वैन मोरबी लाई गईं। स्थानीय विधायक और राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा, ‘पुल गिरने से कई लोग नदी में गिर गए। बचाव अभियान जारी है। ऐसी खबरें हैं कि कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।’ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लटकते पुल पर कई महिलाएं और बच्चे थे, जब यह टूटा।’
ब्रिटिश काल का है पुल

मच्छू नदी पर बना ब्रिटिश काल का सस्पेंशन ब्रिज रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ढह गया। पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। वहां मौजूद लोगों ने भी पीड़ितों की मदद करते हुए उन्हें बाहर निकाला।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post

कल मोरबी जाएंगे PM मोदी, पुल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों व घायलों से करेंगे मुलाकात

गलत सूचना पर नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend