विधान परिषद के सदस्य (MLC) और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय का निधन हो गया है. बिहार के कद्दावर वामपंथी नेता केदार पांडेय का निधन गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में हुआ है. एमएलसी केदार पांडेय हार्ड अटैक आने के बाद से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उन्होंने सोमवार को दम तोड़ दिया.
केदार पांडेय के निधन को बिहार के शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है. दरअसल केदार पांडेय बिहार में वाम दल के एक स्तंभ माने जाते थे. मूल रूप से बलिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले केदार पांडेय बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ से शुरू से ही जुड़े हुए थे. इसके अलावा वह बिहार के विभिन्न अलग-अलग संस्थाओं में भी काम कर चुके थे. शिक्षकों के हितों की बात को वो सड़क से सदन तक उठाने के लिए जाने जाते थे. केदार पांडेय को बिहार में शिक्षकों के हित के लिए काम करने वालों में सबसे बड़ी आवाज माना जाता था.
उनके निधन पर विभिन्न दलों, संगठन और मंच से जुड़े लोगों ने शोक प्रकट करते हुए अपनी संवेदना जाहिर की है.




