ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोपालगंज विधानसभा से तेजस्वी की इंदिरा ने बढ़ाई राजद की टेंशन

UB India News by UB India News
October 24, 2022
in गोपालगंज, पटना, राजद
0

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है. जिनमें से एक मोकामा और दूसरा गोपालगंज है. दोनों सीटों पर राजद और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. मोकामा में जहां राजद ने बाहुलबली अनंत की पत्नी नीलम देवी को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने भी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी पर भरोसा जताया है. इसके अलावे गोपालगंज में बीजेपी ने दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी पर दांव लगाया है. इन सब के बीच लालू यादव के साले और तेजस्वी-तेजप्रताप के मामा साधु यादव ने गोपालगंज सीट से अपनी पत्नी को चुनाव में उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है.

साधु यादव ने अपने भांजे पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव जोर-शोर से क्षेत्र में चुनाव प्रचार के कार्य में जुट गए हैं. इस दौरान बगैर किसी का नाम लिये, साधु यादव ने अपने भांजे तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोई भी लोग अहंकार और घमंड में नहीं रहें. जो लोग सरकार बनाते है. चाहे वो केंद्र में हो या फिर राज्य में हो..उन्हें अहंकार हो जाता है. साधु यादव ने आगे कहा कि मैं जनता के बीच रहने वाला आदमी हूं. जो पहले थे. वही आज भी हैं. उन्हें किसी बात का अहंकार या घमंड नहीं है. वे जनता के लिए हमेशा काम करते रहेंगे.

गोपालगंज मेरी जन्मस्थली

साधु यादव ने कहा कि जो लोग अहंकार में दंभ भर रहे हैं. चुनाव के बाद ऐसे लोगों की पोल खुल जाएगी. अपने भांजे तेजस्वी-तेजप्रताप की ओर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उन्होंने जिन लोगों को उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहनना सिखाया. ऐसे सभी लोगों को उन्होंने ही प्रशिक्षण दिया था. उन्होंने कहा कि गोपालगंज मेरी जन्मस्थली है. मेरी पढ़ाई, शिक्षा सब यहीं हुई है. किसी के द्वारा हवा बनाने से थोड़े ही कुछ होगा. यहां की जनता सबकुछ जानती है.

दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं तेजस्वी की मामी

बता दें कि गोपालगंज में भाजपा और महागठबंधन उम्मीदवारों के बीच बसपा से बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मामी इंदिरा यादव चुनावी मैदान में उतरी है. गोपालगंज विधानसभा से इंदिरा यादव दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं हैं. इसके पहले 2005 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

डेंगू पर बिहार में सियासी बवाल, PMCH पहुंचे सुशील मोदी

औरंगाबाद की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend