ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीति में कब दोस्त दुश्मन बन जाए और दुश्मन दोस्त यह कोई नहीं जानता

UB India News by UB India News
October 24, 2022
in जदयू, पटना, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोकामा में हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन और बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है. अभी तक चुनाव प्रचार में दोनों ओर से बाहुबलियों की फौज चुनाव प्रचार में डंटी थी. राजद के तमाम नेता एक-एक कर रोज चुनाव प्रचार में मोकामा पहुंच रहे थे लेकिन अब राजद को साथ देने के लिए और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांगने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मैदान में उतरने वाले है.

कहते हैं राजनीति में कब दोस्त दुश्मन बन जाए और दुश्मन दोस्त यह कोई नहीं जानता है. मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा है. ललन और अनंत सिंह कल तक एक दूसरे के दुश्मन थे लेकिन आज दोस्त बनते नजर आ रहे हैं. चर्चा बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की हो रही है क्योंकि उपचुनाव के बहाने आपसी दुश्मनी खत्म होने वाली है और दोनों फिर से दोस्त बनने की राह पर चल पड़े हैं. कुछ दिन पहले तक बाहुबली अनंत सिंह का होम्योपैथिक इलाज करने वाले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उन्हीं की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांगने मोकामा जाने वाले हैं.

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

26 और 27 अक्टूबर को ललन सिंह मोकामा के शहरी और टाल के इलाकों में राजद उम्मीदवार नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. ललन सिंह के आगमन की तैयारी भी मोकामा में जोरशोर से चल रही है .
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अनंत सिंह में कभी काफी अच्छा संबंध था लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव के पहले इन दोनों के बीच में ऐसी बातें हुई जिससे दोनों नेताओं में दूरी काफी बढ़ गई. ललन सिंह के खिलाफ अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को लोकसभा के चुनाव में मैदान में उतार दिया था. हालांकि जीत ललन सिंह की हुई लेकिन ललन सिंह और अनंत सिंह के साथ-साथ इनके समर्थकों में भी खूब सियासी तीर चले.

ऐसी स्थिति में ललन सिंह एक बार फिर अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगने मोकामा जा रहे हैं, जिससे ललन सिंह के जाने के पहले ही मोकामा का सियासी पारा चढ़ गया है. दूसरी ओर जदयू और महागठबंधन पर हमले करने के लिए बीजेपी को एक बड़ा मुद्दा भी मिल गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

गोपालगंज विधानसभा से तेजस्वी की इंदिरा ने बढ़ाई राजद की टेंशन

डेंगू पर बिहार में सियासी बवाल, PMCH पहुंचे सुशील मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend