ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जाएंगे सिंगापुर, बेटी रोहिणी रहेंगी साथ-साथ

UB India News by UB India News
October 11, 2022
in Lokshbha2024, पटना, राजद, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर रवाना होने वाले हैं। लालू यादव सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के यहां रहकर अपना इलाज कराएंगे। लालू यादव की किडनी में समस्या है। सिंगापुर में लालू किडनी ट्रांसप्लांट कराएंगे । सिंगापुर में किडनी से जुड़ी बीमारी के ठीक होने का रेसियो काफी अच्छा है। इसीलिए, लालू ने इलाज के लिए सिंगापुर को चुना है। लालू कल यानि मंगलवार को शुभ दिन पर सिंगापुर रवाना होंगे। इससे पूर्व मीडिया से बातचीत में लालू ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। लालू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने, नेताजी और शरद यादव ने सदन को लड़ाकू बनाया।

लालू ने इलाज के लिए सिंगापुर को क्यों चुना ?
लालू यादव सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं। इसकी कुछ खास वजहें हैं। पहली वजह ये कि उनकी बेटी रोहिणी वहीं रहती हैं। उनके पति समरेश सिंह लालू के दोस्त राय रणविजय सिंह के बेटे हैं। वे सिंगापुर में कम्‍प्‍यूटर इंजीनियर हैं। बेटी-दामाद के रहने के कारण लालू को सिंगापुर में इलाज करवाने में आसानी रहेगी। दूसरी बात, कि सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्‍लांट की सफलता का आंकड़ा भारत से बेहतर है। वहां जीवित डोनर से किडनी ट्रांसप्लांट की सफलता दर 98.11 प्रतिशत है। वहीं, मृत डोनर से ट्रांसप्‍लांट की सफलता दर 94.88 प्रतिशत है। भारत में किडनी ट्रांसप्लांट की सफलता दर करीब 90 प्रतिशत है। किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर सिंगापुर के प्रावधान भी भारत से अलग हैं।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

कोर्ट ने पहले ही रिलीज कर दिया है पासपोर्ट
आपको बता दें कि रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट ने 16 सितंबर 2022 को लालू की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके पासपोर्ट को रिलीज कर दिया था। लालू ने कोर्ट को पहले ही बताया था कि उन्होंने सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए अपॉइंटमेंट ले लिया है। चारा घोटाले के पांच मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट को अदालत में जमा कराना पड़ा था। इसलिए उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीबीआई कोर्ट में पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी थी। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से इस संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का आग्रह किया गया था। लालू प्रसाद किडनी के अलावा कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित है। उनकी किडनी और फेफड़े में गंभीर संक्रमण है। बताया जाता है कि उनकी दोनों किडनी 75 प्रतिशत से ज्यादा डैमेज हो चुकी है। वह डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

कल बिहार आएंगे अमित शाह ,19 दिन में दूसरा दौरा

लालू यादव फिर से चुने गए RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend