ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल बिहार आएंगे अमित शाह ,19 दिन में दूसरा दौरा

UB India News by UB India News
October 11, 2022
in Lokshbha2024, भाजपा, सारण
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं। 19 दिन में शाह का ये दूसरा दौरा है। गृहमंत्री बलिया के सिताबदियारा आएंगे। इस दौरान लोक नायक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई अन्य केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक भी शामिल होंगे। जेपी के 120वीं जयंती को लेकर भाजपा ने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है तो जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार सिताबदियारा तो नहीं जाएंगे लेकिन, उससे पहले उन्होंने अपना हक जता दिया है।

RELATED POSTS

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

जेपी के गांव में योजनाओं की बाढ़

नीतीश ने बताया दिया है कि जेपी के असली शिष्य वही हैं और जेपी के मुताबिक उन्होंने ही काम किया है। ऐसे में दोनों दलों की तरफ से जेपी के गांव सिताबदियारा में योजनाओं की बौछार हो रही है। एक तरफ नीतीश कुमार ने सिताब दियारा के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं तो वही अमित शाह भी नए स्तर से सिताबदियारा को राष्ट्रीय पहचान देने और किसानों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

जय प्रकाश नारायण स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा

BJP के सूत्रों के मुताबिक, जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा में जय प्रकाश नारायण स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे। इससे पहले वो जेपी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। बताया जा रहा है कि जेपी को श्रद्धांजलि देने के बाद अमित शाह केंद्रीय सहकारिता मंत्री के तौर पर सहकारिता से जुड़े सारण और आसपास के कई जिलों से पहुंचे किसानों को न सिर्फ संबोधित करेंगे बल्कि जेपी की जयंती के मौके पर ही सहकारिता विभाग के नए देशव्यापी स्कीम को भी लॉन्च करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सिताबदियारा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 अक्टूबर को जेपी की पुण्यतिथि के मौके पर सिताबदियारा पहुंचे। इससे एक दिन पहले 7 अक्टूबर को CM नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिनमें लोकनायक जयप्रकाश स्मृति भवन-सह-पुस्तकालय, सिताब दियारा से मेन रोड तक नए बने रोड का लोकार्पण करने के साथ CM ने यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा भी की। इस स्वास्थ्य केंद्र का नाम जेपी की पत्नी प्रभावति देवी के नाम पर होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्णिया की सभा में 31 मिनट तक नीतीश और लालू पर बरसे। शुरुआत में नारों की धीमी आवाज पर उन्होंने कहा कि लालू के पेट में दर्द समझ में आता है, आप लोगों को क्या हुआ है। सीमांचल जिलों में आया हूं तो लालू और नीतीश के पेट में दर्द होने लगा है। वे कह रहे हैं कि झगड़ा करवाएंगे। मैं कहता हूं कि ये काम आप लोग करते हैं, मेरी जरूरत नहीं है।

संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण को लेकर देश में बड़ी सियासत हो रही है। जेपी की जयंती के दिन एक तरफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी के गांव पहुंचेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी के कर्म क्षेत्र नागालैंड में उनकी जयंती मनाएंगे और उसके बाद तुरंत ही बिहार आकर अपनी जुबानी जेपी की कहानी कार्यक्रम को करेंगे। जो बड़े स्तर पर पटना के बापू सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

Next Post

लालू यादव फिर से चुने गए RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बेन बर्नानके समेत इन तीन लोगों को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल, अपनी रिसर्च में समझाई बैंकों की अहमियत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend