ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव फिर से चुने गए RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

UB India News by UB India News
October 11, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद को एक बार फिर से आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे अधिवेशन में आरजेडी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने इस बात का ऐलान किया. अधिवेशन में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को पार्टी में सभी महत्त्वपूर्ण फैसले लेने का अधिकार दे दिया गया. फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हमने नीतीश कुमार को राय दिया कि नेताजी के सम्मान में राजकीय शोक घोषित किया जाए और आज राजकीय शोक घोषित हो गया है बिहार में.

लालू यादव ने मंच से बोलते ही मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. आरजेडी के खुले अधिवेशन में लालू यादव यादव ने कहा कि भाजपा का मतलब है भारत जलाओ पार्टी.

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

‘देश में RSS का एजेंडा लागू हो रहा’ : ”हम लोग सीबीआई के छापे से डरते नहीं हैं. बीजेपी को छाप देंगे. आरएसएस के एजेंडा को देश में लागू किया जा रहा है. देश में तानाशाही वाले हालात, हमें एकजुट रहना है. ये भाजपा मतलब भारत जलाओ पार्टी है. नरेंद्र मोदी के खिलाफ सभी को साथ आना होगा. ऐसे में जो पार्टी साथ नहीं आएगी उसे देश कभी माफ नहीं करेगा.” – लालू यादव, आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष’

लालू ने कहा कि बीजेपी के राज में लगता है इमरजेंसी लगा है, तानाशाही हावी हो गई है. लालू ने कहा कि आज देश के संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है. अलग-अलग राज्यों में भी हम लोग सरकार बनाएंगे और केंद्र सरकार को उखाड़ कर फेंकेंगे. लालू ने कहा कि कुछ लोग झूठ बोलकर ही सत्ता में आए हैं. जब-जब हमलोग एक होते हैं सीबीआई का छापा पड़ने लगता है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. लालू ने कहा कि हम स्वास्थ्य ठीक कराने सिंगापुर जा रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव नेता जी को श्रद्धांजलि देने सैफई जाएंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को अध्यक्ष बनाया गया, इसके लिए हम सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं. आरजेडी का हर कार्यकर्त्ता संविधान बचाने का काम करेगा. तालकटोरा में दिल्ली में हमलोग ताल ठोकने आये हैं. बिहार में लालू जी ने बीजेपी को बाहर करने का काम किया है. हमारी कोशिश है सभी लोग अपने ईगो को छोड़कर एक साथ एक मंच पर आएं. तेजस्वी ने कहा कि पूरा देश आज बिहार की तरफ देख रहा है. बहुत साजिश और षडयंत्र होगा लेकिन हमें एक होकर सबको जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि हमलोग मंहगाई बेरोजगारी पर चर्चा करेंगे तो ये हिंदू-मुस्लिम करने लगते हैं.

बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में जारी कट्टरपंथ का जवाब समाजवाद ही दे सकता है. आपलोग गोलबंद रहिएगा क्योंकि बड़ी लड़ाई लड़नी है. क्षेत्रीय दल आपस में लड़ेंगे तो बहुत नुकसान होगा. तेजस्वी ने कहा कि अगर कोई आदमी बीजेपी के पक्ष में बोलता है तो साफ कर देते हैं कि या तो बीजेपी के पक्ष में रहिए या विपक्ष में, दोनों तरफ नहीं चलेगा. 2024 को लेकर तेजस्वी ने नारा दिया कि करे के बा जीते के बा.

उन्होंने अपने नेताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी और कहा कि छोटी जाति के लोगों के यहां जाइएगा तो उन्हें सम्मान देना होगा. स्वभाव में परिवर्तन और सबको साथ में लेकर चलना होगा. 1990 में जो करते थे वही करना है. ये पार्टी A2Zकी पार्टी है. सवर्ण समुदाय ने भी हमें 2020 में साथ दिया. हमें सभी वर्ग का साथ मिला क्योंकि हम लोग मुद्दे की बात कर रहे थे

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

बेन बर्नानके समेत इन तीन लोगों को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल, अपनी रिसर्च में समझाई बैंकों की अहमियत

यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई जगहों पर भीषण हमले ,कीव से लेकर लवीव तक 75 मिसाइलों की बारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend