ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में आज RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नहीं पहुंचे बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह

UB India News by UB India News
October 10, 2022
in खास खबर, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार से दिल्ली में हो रहा है. दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी. 11 बजे से ये बैठक होगी. कार्यकरिणी की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसमें सभी सांसद, विधायक और पार्टी के अलग अलग राज्यों से आए सभी पदाधिकारी शामिल होंगे लेकिन आरजेडी के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक में भाग लेने के लिए अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

मंत्री पद से सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद लगातार अंदरूनी खींचतान चल रही राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज से अगले 2 दिन बेहद खास साबित होने वाले हैं. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है और आज पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होने जा रही है. लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बैठक से दूरी बना ली है. आरजेडी की बैठक में शामिल होंगे या नहीं यह सवाल लगातार सियासी गलियारे में रहा था, लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक जगदानंद सिंह बैठक में शामिल होने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया है. माना जा रहा है कि जगदानंद सिंह लालू यादव और तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उनके बेटे सुधाकर सिंह का मंत्री पद से इस्तीफा कराया गया था.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

सूत्रों के मुताबिक जगदानंद सिंह नाराज हैं. उनके बेटे सुधाकर सिंह द्वारा कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद ये नाराजगी ज्यादा बढ़ गई है. आरजेडी की कार्यकरिणी की बैठक में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर प्रस्ताव पारित होगा. इसके अलावा सांगठनिक और विदेश नीति पर भी प्रस्ताव पर चर्चा होगी और प्रस्ताव पारित होगा. राजनीतिक प्रस्ताव में जिन मुख्य मुद्दों का जिक्र होगा उसमें 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर सभी विपक्षी दलों के साथ आने की बात होगी. अहम को त्याग कर सभी दलों से साथ आने की अपील होगी.

फिलहाल जगदा बाबू को लेकर आरजेडी के अंदर से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक आज रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनका शामिल होना संभव नहीं नजर आ रहा सोमवार को दूसरे दिन राष्ट्रीय परिषद और खुले अधिवेशन में जगदा बाबू शामिल होते हैं या नहीं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा बाबू को मनाने की कोशिश भी संभवत लालू यादव अपने स्तर से कर रहे हैं या पहली दफे होगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा होगी लेकिन फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए जगदानंद सिंह इस मौके पर मौजूद नहीं होंगे

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी चर्चा होगी साथ ही न्यायपालिका में आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है. कार्यकरिणी की बैठक में लालू प्रसाद यादव के बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी. हालांकि सोमवार को आरजेडी के राष्ट्रीय परिषद का खुला अधिवेशन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा. इस अधिवेशन में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सर्टिफिकेट दिया जाएगा और उनकी ताजपोशी होगी. लालू प्रसाद यादव लगातार 12वी बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
पीएम मोदी आज झारखंड में 6,565 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और 10,270 करोड़ की कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी आज से गुजरात-MP के 3 दिवसीय दौरे पर, 11 अक्टूबर को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : खड़गे Vs थरूर, नामांकन वापसी का समय खत्म, अब चलेगा जोर-आजमाइश का दौर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend