ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी आज से गुजरात-MP के 3 दिवसीय दौरे पर, 11 अक्टूबर को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
October 10, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी आज झारखंड में 6,565 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और 10,270 करोड़ की कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे, जहां वह 14,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न जनसभाओं में शामिल होंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. मोदी शाम को गुजरात पहुंचेंगे और मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव में करीब 3,900 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोढेरा को 24 घंटे सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव भी घोषित करेंगे. प्रधानमंत्री मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही मोढेरा के सूर्य मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे. एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पीएम मोदी मोढेरा को 24×7 सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला गांव घोषित करेंगे. अपनी तरह की यह पहली परियोजना मोढेरा शहर के सौरकरण के पीएम मोदी के दृष्टिकोण को साकार करती है, जहां सूर्य मंदिर स्थित है.
इस परियोजना के तहत जमीन पर एक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है और आवासीय व सरकारी इमारतों की छतों पर 1,300 से अधिक सौर पैनल लगाए गए हैं, जो एक बैटरी ऊर्जा संरक्षण प्रणाली (बीईएसएस) के जरिये आपस में जुड़े हुए हैं. बयान में कहा गया है कि यह परियोजना दर्शाएगी कि कैसे भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता जमीनी स्तर पर लोगों को सशक्त बना सकती है.
भरूच में ‘मोदी शैक्षिक संकुल’ का उद्घाटन
बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार को भरूच जिले के आमोद में होंगे, जहां वह 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वह सोमवार को अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए बनाए गए शैक्षिक परिसर ‘मोदी शैक्षिक संकुल’ के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे. यह परियोजना छात्रों को समग्र विकास के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराएगी.
बयान में कहा गया है कि सोमवार शाम को पीएम मोदी जामनगर में 1,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. वह मंगलवार को राजकोट जिले के जामकंदोरना में एक सभा को संबोधित करेंगे. बयान के अनुसार प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 1,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे.
महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे पीएम
बयान में बताया गया है कि मंगलवार को पीएम मोदी मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचेंगे, जहां वह ‘महाकाल लोक’ का उद्घाटन करेंगे. ‘महाकाल लोक’ महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार परियोजना है. इसका मकसद पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करना और विरासत संरचनाओं के संरक्षण और रखरखाव पर विशेष जोर देना है. ‘महाकाल लोक’ परियोजना के तहत महाकालेश्वर मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : खड़गे Vs थरूर, नामांकन वापसी का समय खत्म, अब चलेगा जोर-आजमाइश का दौर

शरद पूर्णिमा का पावन पर्व आज ,बांग्‍ला में लखी पूजा तो मिथिलावासियों के लिए है कोजागरा उत्‍सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend