प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अत्यधिक तीव्र गति की इंटरनेट सुविधा देने वाली स्वदेशी 5G सेवा की शनिवार को नई दिल्ली में शुरुआत की। प्रगति मैदान में आयोजित इंडि़यन मोबाइल कांग्रेस‚ 2022 5जी सेवा का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे न केवल अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी‚ बल्कि विकास की व्यापक संभावनाएं भी उभरेंगी। पहले चरण में दिल्ली–गुरुग्राम समेत तेरह शहरों यह सेवा शुरू की गई है। आगामी दो वर्ष में पूरे देश में 5 जी सेवा का विस्तार कर दिया जाएगा। भारत २जी‚ 3 जी और 4 जी प्रौद्योगिकी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था‚ लेकिन ५जी सेवा के मामले में उसने इतिहास रच दिया है क्योंकि यह पूरी तरह स्वदेशी है। भारत में 80 करोड़़ से ज्यादा लोग इंटरनेट सेवा ले रहे हैं। देश की 1.7 लाख ग्राम पंचायतों बीते 8 वर्षों में ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से इंटरनेट सेवा से जोड़़ा जा चुका है। भारत ने २०४७ तक देश को आर्थिक क्षेत्र में नये आयाम देने का मंसूबा बांधा है‚ और एक आकलन के मुताबिक‚ उस समय भारत 40 ट्रिलियन ड़ॉलर के स्तर की अर्थव्यवस्था होगी। जनसांख्यिकी और प्रौद्योगिकी के लाभ उठाकर ही भारत आत्मनिर्भरता हासिल कर सकता है। जिस तरह अर्थव्यवस्था के तमाम क्षेत्रों को नया आधार ५जी सेवा से मिलेगा‚ उसके मद्देनजर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने इस सेवा को डि़जिटल कामधेनु बताया है। यह कथन सही भी है क्योंकि आने वाले 8 वर्षों में दुनिया के उद्योगों को 13400 करोड़़ ड़ॉलर का अतिरिक्त लाभ होगा। चूंकि त्वरित इंटरनेट सेवा से उत्पादन प्रक्रिया पर निकट से ध्यान रखा जा सकेगा‚ इसलिए कम खर्च में आपूर्ति „ाृंखला को मजबूती मिलेगी। अर्थव्यवस्था ही नहीं‚ बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र भी इस तकनीक उन्नयन से लाभान्वित होगा। तेज इंटरनेट के दम पर ड्रोन के जरिए दवाओं की आपूर्ति संभव हो सकेगी। ड़ॉक्टर भी मरीजों को आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे। अगली पीढ़ी की उच्च गति वाली 5 जी सेवाएं शिक्षा‚ कृषि‚ बैंकिंग‚ रक्षा आदि क्षेत्रों में आशातीत परिणामोन्मुख नतीजे हासिल करने में अर्थव्यवस्था को सक्षम और समर्थ बनाएगी। अब चूंकि त्वरित इंटरनेट सेवा देश में तेजी से सुलभ होती जाएगी इसलिए सरकार को जोरदार प्रयास करने होंगे ताकि इस सेवा का लाभ ज्यादा–से–ज्यादा लोगों तक पहंुच सके। भारत का मजबूत इंटरनेट उपभोक्ता आधार और सरकार के स्तर पर गुड़ गवर्नंस के इस कालखंड़ में 5जी सेवा यकीनन भारत को विकास की नई इबारत लिखने में सहायक होगी।
अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...




