• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

अंग्रेजों का अत्याचार……… क्यों है ये खामोशीॽ

UB India News by UB India News
October 3, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, शिक्षा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले कुछ वर्षों से मुसलमानों को लेकर दुनिया के तमाम देशों में चिंता काफी बढ़ गई है। हर देश अपने तरीके से मुसलमानों की धर्मान्धता से निपटने के तरीके अपना रहा है। खबरों के मुताबिक चीन इस मामले में बहुत आगे बढ़ गया है। वैसे भी साम्यवादी देश होने के कारण चीन की सरकार धर्म को हेय दृष्टि से देखती है पर मुसलमानों के प्रति उसका रवैया कुछ ज्यादा ही कड़ा और आक्रामक है। यूरोप के देश फ़्रांस‚ जर्मनी‚ हॉलैंड़ और इटली भी मुसलमानों के कट्टरपंथी रवैये के विरुद्ध कड़ा रुख अपना रहे हैं। इधर भारत में मुसलमानों को लेकर कुछ ज्यादा ही आक्रामक तेवर अपनाए जा रहे हैं।

इस विषय पर मैंने पहले भी कई बार लिखा है। मैं अपने सनातन धर्म के प्रति आस्थावान हूं पर यह भी मानता हूं कि धर्मान्धता और कट्टरपंथी रवैया‚ चाहे किसी भी धर्म का हो‚ समाज के लिए घातक होता है। जहां तक भारत में हिंदू–मुसलमानों के आपसी रिश्तों की बात है‚ तो जानना बेहद जरूरी है कि हिंदू धर्म और देश की अर्थव्यवस्था का जितना नुकसान १९० वर्षों के शासन काल में अंग्रेजों ने किया उसका पासंग भी ८०० साल के शासन में मुसलमान शासकों ने नहीं किया। मुसलमान शासक हमारे सनातनी संस्कारों को समाप्त नहीं कर पाए जबकि अंग्रेजों ने मैकाले की शिक्षा प्रणाली थोप कर हर भारतीय के मन में सनातनी संस्कारों के प्रति इतनी हीन भावना भर दी कि हम आज तक उससे उबर नहीं पाए।

RELATED POSTS

ईरान में परमाणु बम बनाने के अबतक कोई सबूत नहीं, फिर क्यों किया हुआ हमला…..

ईरान की धरती पर हमला क्षेत्र में युद्ध को और भड़का सकता है,

गत तीस वर्षों से देश–विदेश में धोती‚ कुर्ता‚ अंगवस्त्रम पहनता हूं और वैष्णव तिलक भी धारण करता हूं तो अपने को हिंदूवादी बताने वाले भी मुझे पौंगापंथी समझते हैं। ऐतिहासिक तथ्य है कि मुगल काल में गौ वध पर फांसी तक की सजा थी‚ लेकिन अंग्रेजों ने भारत में गौ मांस के कारोबार को बढ़ावा दिया। गैर–सवर्ण जातियों में सुअर के मांस को प्रोत्साहित किया। इससे अंग्रेज हुक्मरानों ने मांस खाने के अपने शौक को तो पूरा किया ही‚ बड़ी चालाकी से हिंदू–मुसलमानों के बीच गहरी खाई भी पैदा कर दी। जहां तक मुसलमान शासकों के हिंदू और सिक्खों के प्रति हिंसक अत्याचारों का प्रश्न है‚ तो नहीं भूलना चाहिए कि राणा प्रताप‚ छत्रपति शिवाजी और रानी लक्ष्मीबाई जैसे हिंदू राजाओं के सेनापति मुसलमान थे‚ जो उनकी तरफ से मुगलों और अंग्रेजों की फौज से लड़े। उधर‚ अकबर‚ जहांगीर और औरंगजेब तथा दक्षिण में टीपू सुल्तान जैसे मुसलमान शासकों के सेनापति हिंदू थे‚ जो हिंदू राजाओं से लड़े यानी मध्य युग के उस दौर में हिंदू–मुसलमानों के बीच पारस्परिक विश्वास का रिश्ता था। आप यूट्यूब पर आजकल दिखाई जा रही १९४७ के विभाजन की आपबीती कहानियां सुनें तो आपको आश्चर्य होगा कि भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पूर्व पंजाब में रहने वाले हिंदू और मुसलमानों के पारस्परिक रिश्ते कितने मधुर थे। इनके बीच खाई और घृणा अंग्रेजों ने ‘बांटो और राज करो’ नीति के तहत कुटिलता से पैदा की जिसकी परिणति अंततः भारत के विभाजन में हुई जिसका दंश दोनों देशों के लोग आज तक भोग रहे हैं।

आरएसएस के सरसंघचालक ड़ॉ. मोहन भागवत लाख हिंदू–मुसलमानों का डीएनए एक बताएं पर आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता और इनकी आईटी सेल रात–दिन हिंदुओं पर हुए मुसलमानों के अत्याचार गिनाते हैं। आश्चर्य है कि हम भारतीयों पर दो सौ वर्षों तक लगातार हुए राक्षसी अत्याचारों और भारत की अकूत दौलत की जो लूट अंग्रेजों ने करके भारत को कंगाल कर दिया‚ उनका ये लोग कभी जिक्र तक नहीं करते‚ क्या आपने कभी सोचा ऐसा क्यों हैॽ आज हर व्यक्ति‚ जो स्वयं को देशभक्त मानता है‚ को इतिहासकार सुंदरलाल की शोधपूर्ण पुस्तक ‘भारत में अंग्रेजी राज’ अवश्य पढ़नी चाहिए जिसे मार्च‚ १९२८ में प्रकाशित होने के चार दिन बाद ही अंग्रेज हुकूमत ने प्रतिबंधित कर दिया था और इसकी चार दिन में बिक चुकी १७०० प्रतियों को लोगों के घरों पर छापे डाल–डाल कर उनसे छीन लिया था क्योंकि इस पुस्तक में अंग्रेजों के अत्याचारों की रोंगटे खड़े करने वाली हकीकत बयान की गई थी जिसे पढ़कर हर हिंदुस्तानी का खून खौल जाता था। अंग्रेज सरकार ने पुस्तक के प्रकाशक‚ विक्रेताओं‚ ग्राहकों और डाकखानों पर जबरदस्त छापेमारी कर पुस्तक की प्रतियों को छीनना शुरू कर दिया। देश के बड़े नेताओं ने इसके विरुद्ध आवाज उठाई और लोगों से किसी भी कीमत पर यह किताब अंग्रेजों को न देने की अपील की।

इस तरह अंग्रेज पूरी वसूली नहीं कर पाए। इस हिला देने वाली किताब की काफी प्रतियां पाठकों के गुप्त पुस्तकालयों में सुरक्षित रख ली गइ। चूंकि मेरे नाना संयुक्त प्रांत (आज का उत्तर प्रदेश) की विधान परिषद के उच्च अधिकारी थे‚ इसलिए उन्हें भी अपने अंग्रेज हुक्मरानों का डर था। उन्होंने यह किताब लखनऊ की अपनी कोठी के तहखाने में छिपा कर रखी थी। मेरी मां और उनके भाई–बहन बारी–बारी से तहखाने में जाकर इसे पढ़ते थे। जितना पढ़ते उतना उनके मन में अंग्रेजों के प्रति घृणा और आक्रोश बढ़ता जाता था। यह बात बीसवीं सदी के चौथे दशक की है‚ जब देश में कई जगह कांग्रेस ने सरकार चलाना स्वीकार कर लिया था क्योंकि तब इस पुस्तक पर से प्रतिबंध हटा लिया गया था और इसे दोबारा प्रकाशित किया गया था। आजादी के बाद भारत सरकार के ‘नैशनल बुक ट्रस्ट’ ने इसे दो खंडों में पुनः प्रकाशित किया। तब से यह पुस्तक ‘भारत में अंग्रेजी राज’ बेहद लोकप्रिय है। इसकी हजारों प्रतियां बिक चुकी हैं। पुस्तक ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इस पुस्तक को हर भारतीय को अवश्य पढ़ना चाहिए तभी सच्चाई का पता चलेगा वरना हम निहित स्वार्थों के प्रचार तंत्र के शिकार बन कर अपना विनाश स्वयं कर बैठेंगे।

जहां तक कि कुछ मुसलमानों के कट्टर होने की है‚ तो मेरे जैसे लाखों भारतीयों का मानना है कि जिस तरह मुसलमानों में कुछ फीसद कट्टरपंथी हैं‚ वैसे ही हिंदुओं में भी हैं जिनकी सनातन धर्म के मूल्यों‚ वैदिक साहित्य और हिंदू जीवन पद्धति में कोई आस्था नहीं है। कई बार तो ये लोग धर्म की ध्वजा उठा कर सनातन धर्म का नुकसान भी कर देते हैं‚ जिसके अनेक उदाहरण हैं। इनसे हमें बचना होगा। दूसरी तरफ हमारे यहां के मुसलमानों को भी इंडोनेशिया जैसे देश के मुसलमानों से सीखना होगा कि भारत में कैसे रहा जाएॽ इंडोनेशिया के मुसलमान इस्लाम को मानते हुए भी अपने हिंदू इतिहास के प्रति उतना ही सम्मान रखते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इजरायल-ईरान युद्ध के बाद अब दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ेगी ?

ईरान में परमाणु बम बनाने के अबतक कोई सबूत नहीं, फिर क्यों किया हुआ हमला…..

by UB India News
June 22, 2025
0

5 फरवरी 2003 को अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पॉवेल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक शीशी लहराने लगे। दावा...

ईरान की धरती पर हमला क्षेत्र में युद्ध को और भड़का सकता है,

ईरान की धरती पर हमला क्षेत्र में युद्ध को और भड़का सकता है,

by UB India News
June 22, 2025
0

कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईरान में अमेरिकी हमलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है....

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का लेटेस्ट VIDEO आया सामने, पर्यटक के कैमरे में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर

पहलगाम हमले में आतंकियों को पनाह देने वाले 2 लोगो को NIA ने किया गिरफ्तार

by UB India News
June 22, 2025
0

पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।...

पाकिस्तान आर्मी चीफ के ‘जहरीले’ बोल, भारत को बताया शांति के लिए खतरा, कश्मीर राग भी अलापा

अमेरिका का हुक्म बजाने को तैयार हैं मुनीर और ISI…

by UB India News
June 22, 2025
0

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आजकल अमेरिका में हैं। व्हाइट हाउस में उन्होंने ट्रंप के साथ लंच किया। इस...

यहां विकास नहीं, कमीशन डिलीवर होता है…………..

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि अब दोगुना से भी ज्यादा

by UB India News
June 22, 2025
0

बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों...

Next Post

भारतीय वायुसेना में शामिल हुए स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड'

जिसे PM बना दिया, उसके शव से भी नफरत! नरसिम्हा राव ने ऐसा क्या किया था कि सोनिया गांधी ने हद पार कर दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend