राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की महत्वाकांक्षाओं ने आखिर आकार लेना शुरू कर दिया है जिससे दुनिया सहम उठी है। उन्होंने यूक्रेन से अलग किए गए चार हिस्सों–ड़ोनेत्स्क‚लुहांस्क‚ खेरसन और जापोरिज्जिया–को बंदूक के बल पर कराए गए जनमत संग्रह के आधार पर रूस में शामिल करने की घोषणा की है‚ और उनकी रक्षा करने की बात कही है। इसके बाद से सात महीने से जारी युद्ध में तनाव और बढ़ गया है। पुतिन के यह कहने पर कि वह रूस में शामिल किए गए यूक्रेनी इलाकों को वापस किए जाने पर चर्चा नहीं करेंगे‚ यूक्रेन ने शांति वार्ता की उनकी पेशकश ठुकरा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन को नाटो की सदस्यता तुरंत दिए जाने की मांग करते हुए कहा है कि वह पुतिन के रहते रूस से कोई बात नहीं करेंगे। यूरोपीय संघ ने जनमत संग्रह को मान्यता देने से इनकार करते हुए यूक्रेन की जमीन पर रूसी कब्जे को नामंजूर कर दिया है जबकि अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध और सख्त किए हैं। नाटो ने रूस की हरकत को ‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोपीय क्षेत्र पर बलपूर्वक कब्जा करने का सबसे बड़़ा प्रयास’ करार दिया है। यूक्रेन में युद्ध अहम मोड़़ पर है। पुतिन का यूक्रेन की भूमि पर कब्जा जमाना युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे चिंताजनक बात है। पुतिन के पश्चिमी देशों पर रूस को उपनिवेश बनाने और गुलामों की भीड़़ में बदलने की योजना बनाने का आरोप लगाते ही तनाव नये मुकाम पर पहुंच चुका है। शीत युद्ध के बाद से इस स्तर पर तनाव नहीं देखा गया है। इस कार्रवाई के जरिए पुतिन ने अपने आक्रमण को रूस की महान स्थिति को पुनः प्राप्त करने और कमजोर हो रहे पश्चिमी वर्चस्व का मुकाबला करने के ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा करार दिया। इससे तय हो गया है कि रूस निकट भविष्य में रुकने वाला नहीं है। यूक्रेन के अभी और टुकड़े़ करेगा। उस पर अपने साथ खड़े़ चीन और अपने शुभचिंतक भारत की सलाहों का भी असर नहीं पड़़ रहा। इस कारण बातचीत से संकट के समाधान की संभावनाएं सिमटती जा रही हैं। पुतिन की परमाणु हमले की धमकी के बाद पश्चिम के रक्षा विशेषज्ञ रूस को नये तरीकों से झुकाने की तैयारियां कर रहे हैं। संरा महासचिव ने रूस की हरकत को भड़़काऊ कहा है। जाहिर है कि ऐसी कार्रवाई का आधुनिक विश्व में कोई स्थान नहीं है।
महाकुंभ-प्रयागराज की सड़कों पर लगा जाम ,सुबह 10 बजे तक 40.02 लाख लोगों ने किया स्नान
महाकुंभ में आज शुक्रवार को फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। सुबह 10 बजे तक 40.02 लाख लोगों ने...