ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भूजल स्तर पर हो विशेष निगरानी और इसे हर हाल में रखें मेंटेनः नीतीश

UB India News by UB India News
September 29, 2022
in खास खबर, पटना, पर्यावरण, मुख्यमंत्री
0
भूजल स्तर पर हो विशेष निगरानी और इसे हर हाल में रखें मेंटेनः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुखयमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को भूजल स्तर पर विशेष निगरानी रखने एवं स्तर को मेंटेन रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नीतीश ने आज यहां एक‚ अणे मार्ग स्थित संकल्प में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूजल स्तर पर विशेष निगरानी रखें।

जिन इलाकों में भूजल स्तर नीचे है‚ वहां इसे मेंटेन रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर घर नल के जल का रखरखाव ठीक ढंग से हो‚ इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि लोगों के घरों तक निर्बाध रूप से जलापूर्ति होती रहे। किसी भी इलाके में लोगों के समक्ष जल की समस्या उत्पन्न न हो। भूजल स्तर का निरंतर अध्ययन कराते रहिये। किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए भी कई काम शुरू किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गया‚ बोधगया‚ नवादा और राजगीर में लोगों के घरों तक गंगा जल पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी तरह जिन पंचायतों में भूजल स्तर की समस्या है वहां कैसे और क्या किया जाए‚ इस पर विशेष मंथन करें ताकि लोगों के समक्ष भविष्य में भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। हर जगह गंगा नदी के जल को नही पहुंचाया जा सकता है इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में आवश्यक कदम उठायें। नीतीश ने कहा कि दरभंगा और अन्य स्थानों पर जब भूजल स्तर नीचे जाने से जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई तब उन्होंने सभी राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक में जल–जीवन–हरियाली अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस वर्ष वर्षापात कम होने से किसानों को धान की खेती में काफी समस्या हुई है। उन्होंने खुद एरियल सर्वे के माध्यम से और सड़क मार्ग से भी स्थिति का जायजा लिया है। यह राहत की बात है कि इधर कुछ दिनों से बारिश हो रही है।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के घरों तक हर घर नल के जल की आपूर्ति सुबह‚ दोपहर और शाम को की जा रही है‚ यह अच्छी बात है। यह हर हाल में सुनिश्चित हो कि हर घर नल के जल का लाभ लोगों को निर्बाध रूप से मिलता रहे। इसके लिए यदि कार्यबल बढ़ाने की जरूरत है तो इस दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं अभियंता प्रमुख लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अशोक कुमार उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
क्या–क्या जोडें जी आप ही बताओ!…

क्या–क्या जोडें जी आप ही बताओ!...

पीएफआई पर बैन क्या बिहार की सियासत पर गहरा असर डालेगा?

पीएफआई पर बैन क्या बिहार की सियासत पर गहरा असर डालेगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend