ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएफआई पर बैन क्या बिहार की सियासत पर गहरा असर डालेगा?

UB India News by UB India News
September 29, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
पीएफआई पर बैन क्या बिहार की सियासत पर गहरा असर डालेगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में भारत सरकार ने PFI और इससे संबंधित 8 संगठनों पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया है. इस प्रतिबंध के बाद बिहार की सियासत में भी हलचल तेज है. दरअसल, बिहार में भाजपा और जदयू के रिश्तों में दूरी बढ़ने की एक बड़ी वजह पीएफआई कनेक्शन को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल का खुलासा होना भी बताया जा रहा है. चर्चा यह है कि अब पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद भाजपा जोर शोर से इस मुद्दे को बिहार में उठाने की रणनीति पर काम कर रही है.

दरअसल, भाजपा-जदयू के बीच तल्खी के बाद महागठबंधन की सरकार बनने के पीछे की वजह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का एक बयान भी माना जा रहा है. इसमें उन्होंने प्रदेश के हर जिले में स्लीपर सेल और टेरर मॉड्यूल होने और बिहार सरकार के एक अधिकारी द्वारा इसको संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया था. कहा जा रहा है कि यहां से जदयू और भाजपा में खटास इतनी बढ़ी कि महागठबंधन की सरकार बनने के रास्ते को मंजिल तक पहुंचा दिया.

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

गौरतलब है कि संजय जायसवाल के आरोप में साफ तौर पर यह भी कहा गया था कि इसमें सरकार में बैठे कुछ अधिकारियों की भी ऐसे लोगों से मिलीभगत है. इस बयान के बाद बिहार NDA में हलचल तेज हो गई थी और JDU की तरफ से पलटवार भी किया गया था. आखिरकार कुछ महीने में बिहार में भाजपा और JDU गठबंधन टूट गया और महागठबंधन की सरकार बन गई.

अब जब PFI पर पूरी तरह से केंद्र की सरकार ने बैन लगा दिया है. लेकिन, बिहार में यह मामला अभी शांत नहीं हुआ है. लालू यादव से लेकर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित सत्ताधारी दल के तमाम नेता PFI पर बैन लगाने पर भाजपा पर हमला बोल रहे हैं और PFI पर बैन लगाने के पीछे की वजह पूछ रहे हैं. इसपर भाजपा भी पलटवार कर रही है. गत 23 और 24 सितंबर को अमित शाह के दो दिनों के सीमांचल दौरे के बाद से ही बिहार भाजपा बेहद उत्साहित है. PFI बैन के बहाने भाजपा को महागठबंधन सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाकर हमला बोलने का मौका मिल गया है.

अब खबर है कि भाजपा PFI के बहाने सत्ताधारी दल की सरकार पर हमला और तेज करने वाली है और PFI के मुद्दे के बहाने राजनीति तेज करनेवाली है. बताया जा रहा है कि अपने हिंदुत्व के एजेंडे पर भी तेज चलने की कोशिश करेगी और सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो लिखा है उससे इसका बड़ा इशारा मिल रहा है.

संजय जायसवाल लिखते हैं, महागठबंधन बनने के समय ही मैंने कहा था कि यह गठबंधन पीएफआई के अफसर; जो सरकार में बैठे हैं और उसके समर्थक जो राजद में हैं, उन्होंने मिलकर बनाया है. उस वक्त नीतीश जी और तेजस्वी जी यही कहते थे कि अगर पीएफआई आतंकवादी संगठन है तो उसे क्यों नहीं प्रतिबंधित करते हैं? आज उन दोनों की इच्छा की पूर्ति हुई है. मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार में जो पीएफआई के स्लीपर सेल हैं और सरकार में जो पीएफआई समर्थक अफसर बैठे हैं, अब उन पर भी बिहार सरकार कार्रवाई अवश्य करेगी.
संजय जायसवाल का ये बयान भाजपा की आगे की रणनीति भी बताता है कि इस मुद्दे को भाजपा छोड़ने वाली नहीं है. वहीं JDU के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम रसूल बलियावी कहते हैं कि भाजपा जान बूझकर बिहार का माहौल खराब करना चाहती है. PFI पर बैन अभी क्यों लगाया, इतने साल से बिहार में JDU के साथ सरकार में थे तब क्यों नहीं लगाया? लेकिन भाजपा कुछ भी कर ले उसका मंसूबा सफल नही हो पाएगा क्योंकि बिहार की जनता सब देख रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
दिल से कीजिये दिल की सुरक्षा

दिल से कीजिये दिल की सुरक्षा

लगातार सातवे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंड़ार ……..

लगातार सातवे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंड़ार ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend