ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा को हाराने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी

UB India News by UB India News
September 26, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
भाजपा को हाराने के लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की तथा २०२४ के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने पर जोर दिया। लालू–नीतीश की सोनिया से मुलाकात को २०२४ के आम चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

सोनिया के १० जनपथ स्थित आवास पर हुई बैठक को विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है‚ क्योंकि कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। अगस्त में बिहार में भाजपा से नाता तोड़़ने तथा राज्य में नयी सरकार बनाने के लिए राजद और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद से कुमार की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात है। लंबे समय के बाद‚ लालू प्रसाद की भी सक्रिय रूप से यह पहली राजनीतिक बैठक थी। वह कुछ समय से बीमार थे। बैठक के बाद‚ उन्होंने संवाददाताओं से कहा‚ ‘हमें भाजपा को शिकस्त देने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना होगा। कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में जुटी हुई है और सोनिया गांधी ने हमसे कहा है कि हम (कांग्रेस अध्यक्ष पद के) चुनाव के बाद फिर मिलेंगे।’ नीतीश ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए सभी विपक्षी दलों के हाथ मिलाने और साथ मिल कर काम करने की जरूरत है। बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा‚ ‘भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी विपक्षी दल सहमत हैं और कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद हम एक ठोस कार्य योजना पर चर्चा करेंगे।’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है और एक से अधिक उम्मीदवार रहने पर चुनाव १७ अक्टूबर को होगा। इससे पहले दिन में‚ कुमार ने कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित सभी विपक्षी दलों से भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि “विपक्ष का मुख्य मोर्चा”२०२४ के लोकसभा चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त को सुनिश्चित करेगा।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती पर आयोजित इंडि़यन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली में २०२४ के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘मैं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से एकसाथ आने की अपील करता हूं‚तभी २०२४ के लोकसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारेगी। हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई लड़़ाई नहीं है‚ वह (भाजपा) अशांति पैदा करना चाहती है। मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं; तीसरे मोर्चे का सवाल ही नहीं उठता‚ कांग्रेस को साथ लेकर एक मोर्चा होना चाहिए‚ तभी हम २०२४ में भाजपा को हरा सकते हैं।’ रैली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड़)‚ शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना ने संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का साथ छोड़़ा है। तेजस्वी ने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे ‘बड़़का झूठा पार्टी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी हालिया जनसभा के दौरान बिहार के पूर्णिया जिले में एक हवाई अड्ड़ा होने की बात कही‚ जबकि शहर में कोई हवाई अड्ड़ा है ही नहीं। रैली में राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने कहा किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर धरना दिया‚ लेकिन सरकार ने लंबे समय तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। सरकार ने किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा किया‚ लेकिन उसे पूरा नहीं किया। सभी के लिए २०२४ में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का समय आ गया है। किसानों‚ युवाओं का आत्महत्या करना कोई समाधान नहीं है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
शारदीय नवरात्र शुरू‚ आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा

शारदीय नवरात्र शुरू‚ आज होगी मां शैलपुत्री की पूजा

राजस्थान कांग्रेस में बगावत

राजस्थान कांग्रेस में बगावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend