ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान कांग्रेस में बगावत

UB India News by UB India News
September 26, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
राजस्थान कांग्रेस में बगावत

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान कांग्रेस में रविवार को विधायकों ने आलाकमान के फैसले के खिलाफ बगावत कर दी। कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जा रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जगह नया नेता चुनने के पार्टी आलाकमान के तरीके से नाराज कांग्रेस के ९२ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ड़ॉ सीपी जोशी को अपने सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए। इनकी मांग है कि अशोक गहलोत की जगह यदि किसी को सीएम बनाया जाए तो उन १०२ विधायकों में से ही बनाया जाए जो दो साल पहले सचिन पायलट की बगावत के समय प्रदेश सरकार को बचाने में साथ रहे थे। सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान गहलोत की जगह सीएम बनाना चाहता है। इससे गहलोत खेमे के विधायक भड़क गए और बगावत पर उतर आए। ॥ नए नेता के चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से सीएम आवास पर बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी नहीं हो सकी। इस बैठक में मात्र २८ विधायक ही पहुंचे। दिल्ली से इस बैठक के लिए पार्टी के दो पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन रविवार को दोपहर जयपुर पहुंचे। वहीं सचिन पायलट भी दिल्ली से जयपुर पहुंचे। जबकि मुख्यमंत्री गहलोत इस सब राजनीतिक गहमागहमी से दूर राजधानी से करीब छह सौ किलोमीटर दूर पाकिस्तान की सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले में स्थित प्रसिद्ध तनोट राय माता के मंदिर में दर्शन और पूजा में व्यस्त रहे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंदसिंह ड़ोटासरा और मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास रहे। राजनीतिक घटनाक्रम दोपहर बाद उस समय तेज हो गया‚ जब गहलोत समर्थक माने जाने वाले मंत्री और विधायक यूड़ीएच मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी निवास पर जमा होने लगे। इनमें गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक भी शामिल थे। इस बैठक में आए कुछ मंत्रियों और विधायकों ने आलाकमान के तरीके पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। बैठक में पहुंचे निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि गहलोत के अलावा किसी दूसरे को सीएम बनाया तो सरकार गिर सकती है। वहीं मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा– हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही रहें। मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय बोले– गहलोत ही रहें मुख्यमंत्री। अल्पसंख्यक मामले विभाग के मंत्री सालेह मोहम्मद ने गहलोत को मुखिया बने रहने की एड़वांस में बधाई दे दी है। इधर‚ पायलट के घर भी उनके समर्थक विधायक अपनी रणनीति पर बातचीत करते रहे । इस बैठक में रात आठ बजे तक सत्तर से भी ज्यादा विधायकों के पहुंचने का दावा किया गया। सात बजे होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक का रात आठ बजे तक आरंभ नहीं हो सकी थी। कांग्रेस में मची इस हलचल के बीच जैसलमेर से लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षकों खड़गे और माकन से मिलने होटल पहुंचे। जहां वे करीब एक घंटे से ज्यादा समय रहे। इसी बीच गहलोत न कहा कि कांग्रेस में परंपरा रही है आलाकमान के प्रस्ताव पर ही विधायक मुहर लगाते हैं। इसलिए बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव आएगा और फैसला आलाकमान पर छोड़ा जाएगा। लेकिन धारीवाल के निवास पर पहुंचे विधायक वहीं ड़टे रहे। इसके बाद राम करीब नौ बजे सभी विधायकों ने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया और कुछ देर बाद एक बस में बैठकर विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंच गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
खिलाड़ियों से खेल ………..

खिलाड़ियों से खेल ...........

भारतीय रूपये में  चिंताजनक गिरावट

भारतीय रूपये में चिंताजनक गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend