ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , भाजपा के नये प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना में

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in पटना
0
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , भाजपा के नये प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज यानी रविवार को पटना आ रही हैं. स्मृति आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गयी किताब का विमोचन समारोह में ज्ञान भवन के कार्यक्रम में भाग लेंगी. इसको लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह पहले से दिखने लगा है. पार्टी के नेता स्मृति ईरानी के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे.

पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक
प्रोग्राम में शामिल होने के बाद स्मृति ईरानी देर शाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पार्टी ऑफिस में बैठक करेंगी. उनके साथ भाजपा बिहार प्रभारी भी मौजूद रहेंगे. बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंचेंगे. केंद्रीय मंत्री पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. स्मृति ईरानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक मोदी 20 का लोकार्पण करेंगी.

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

टल गया था पिछला कार्यक्रम
इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पटना दौरा तय किया गया था, लेकिन, किसी कारणवस इसे टाल दिया गया था. लेकिन, आज यानी रविवार को वे पटना पहुंच रहीं हैं और यहां कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. स्मृति ईरानी के पटना आगमन को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है

बिहार में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ गई है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज पटना आ रही हैं. उनके साथ बिहार भाजपा के नये प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंच रहे हैं. बिहार भाजपा के नये प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े पहली बार बिहार आ रहे हैं. ऐसे में विनोद तावड़े का आना बेहद खास माना जा रहा है.

भविष्य की रणनीति बनाने पर होगा ध्यान
पिछले हफ्ते ही विनोद तावड़े को बिहार भाजपा का प्रभारी बनाया गया था. बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सियासी पारा बढ़ा हुआ है. बीजेपी नेता लगातर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं. कयास लगाए जा रहें हैं कि बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भविष्य के लिए रणनीति तैयार करेंगे.

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए पटना का दौरा काफी ज्यादा ख़ास होने वाला है. वो यहां पर मोदी 2.0 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा वो बृहत्तर बुद्धिजीवी समाज के कार्यक्रम में शामिल होगी. राज्य में सत्ता बदलने के बाद ये पहला मौका होगा जब स्मृति ईरानी पटना आएंगी.

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने दी जानकारी
दोनों नेताओं के आने को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि बिहार भाजपा प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे रविवार को पटना आएंगे.उनके आने को लेकर भाजपा में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है. राजधानी पटना की सड़कों पर बैनर-पोस्टर लगाकर दोनों का स्वागत किया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कल , 2000 मेहमान करेंगे शिरकत ,अंतिम संस्कार में भाग लेने लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कल , 2000 मेहमान करेंगे शिरकत ,अंतिम संस्कार में भाग लेने लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

जाति, धर्म और क्षेत्रीय पहचान के साथ-साथ, विकास के मुद्दे अब जनता के बीच अहम है……….

जाति, धर्म और क्षेत्रीय पहचान के साथ-साथ, विकास के मुद्दे अब जनता के बीच अहम है..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend