ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जाति, धर्म और क्षेत्रीय पहचान के साथ-साथ, विकास के मुद्दे अब जनता के बीच अहम है……….

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in ब्लॉग
0
जाति, धर्म और क्षेत्रीय पहचान के साथ-साथ, विकास के मुद्दे अब जनता के बीच अहम है……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीति संभावनाओं का खेल है खासकर भारतीय राजनीति के हिसाब से देखा जाए तो इसका मतलब है कि कुछ भी संभव है वह भी तब जब कोई नेता सत्ता हासिल करने या इसे बनाए रखने की तलाश में हो। पिछले महीने जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया और राष्ट्रीय जनता दल के साथ चले गए। इस फैसले से कहीं अधिक चर्चा इस बात की हो रही है कि वह 2024 में विपक्ष की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद से ही नीतीश कुमार ने राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, डी राजा, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और के चंद्रशेखर राव समेत कई नेताओं से मुलाकात की है। इसे विपक्षी एकता बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

2024 से पहले नीतीश का दांव
नीतीश कुमार के इस कदम और महागठबंधन में लौटने के उनके फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। जेडीयू और आरजेडी के एक साथ बीजेपी के खिलाफ आने को भाजपा के खिलाफ मंडल की राजनीति के पुनरुद्धार के तौर पर एक वर्ग इसे देख रहा है। वहीं कुछ नीतीश कुमार को विपक्षी राजनीति को एकजुट करने की शक्ति के रूप में भी देख रहे हैं। वहीं तीसरा वर्ग यह भविष्यवाणी कर रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर उभरेंगे, हालांकि उन्होंने खुद इस महत्वाकांक्षा से इनकार किया है। वहीं इसे मंडल राजनीति को पुनर्जीवित करने के प्रयास की बजाय इसे बीजेपी से मुकाबले में बने रहने के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED POSTS

दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम….

आजादी के बाद से अबतक भारत कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी सिस्टम?

2019… यूपी का यह चुनाव देखने की जरूरत
नीतीश कुमार और नए गठबंधन को लेकर जो भी कहा जा रहा है इसमें जाने से पहले एक बात यह समझने की जरूरत है कि भारतीय राजनीति में काफी बदलाव आया है। जाति, धर्म और क्षेत्रीय पहचान के साथ-साथ, विकास के मुद्दे अब जनता के बीच अहम है। बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में किसी भी जाति-आधारित राजनीतिक दावे के जादुई प्रभाव की किसी भी उम्मीद को पूरी तरह से महसूस नहीं किया जा सकता है। दो दलों या इससे अधिक के गठजोड़ पर ऐसा नहीं है कि चुनाव के वक्त वोट का ट्रांसफर पूरी तरह हो जाए। यह यूपी में 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिल चुका है। जहां बीएसपी और सपा दोनों दल एक दूसरे का वोट ट्रांसफर कराने में नाकाम रहे।

BJP के खिलाफ मंडल दांव कितना कामयाब
मंडल-प्रेरित राजनीतिक दावे का पुनरुद्धार केवल जाति गणना पर आधारित नहीं हो सकता, बल्कि उन मुद्दों पर भी हो सकता है जो पहचान पैदा करे। साथ ही चुनाव के दौरान इसे वोटों में तब्दील कर सके। यह देखना होगा कि ओबीसी को अपने पक्ष में करने के लिए नीतीश कुमार और उनका नया गठबंधन किस तरह की योजना बनाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि बीजेपी ने पिछले कुछ दशकों में पूरे भारत में OBC के बीच गहरी पैठ बनाई है। इसलिए भाजपा के खिलाफ मंडल की राजनीति के मजबूत होने और तेजी से उभरने की संभावना कम लगती है।

OBC पर बीजेपी ने बना रखी है अच्छी पकड़
एक और कारण है कि मंडल की तरह लामबंदी न हो पाए क्यों कि पिछले चुनावों में देखने को मिला है कि हिंदुत्व वाले मुद्दे पर जाति समीकरण टूटे हैं। नीतीश कुमार की बिहार-केंद्रित छवि के कारण, उनके लिए विभिन्न राज्यों में ओबीसी जातियों के लिए राजनीतिक मसीहा बनना मुश्किल होगा। 90 के दशक के बाद देश में ओबीसी समुदायों और अन्य सामाजिक समूहों के बीच एक विशाल मध्यम वर्ग पैदा हुआ है। इस नए मध्यम वर्ग का एक बड़ा वर्ग हिंदुत्व की ओर आकर्षित होता है और देश के विभिन्न हिस्सों में उसका झुकाव सीधे तौर पर बीजेपी की तरफ है।

राष्ट्रीय स्तर पर आखिर कितना प्रभाव
नीतीश कुमार का यह कदम बिहार की राजनीति को प्रभावित कर रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करने की संभावना नहीं है। यह सच है कि भारत में विपक्षी राजनीति, जो काफी हद तक विभाजित है और विभिन्न प्रकार के संकटों से घिरी है। ऐसे में नीतीश कुमार की तरफ वो देख सकते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विजेता विकल्प के रूप में देखना अभी भी मुश्किल है। कई यू-टर्न के कारण नीतीश की छवि को धक्का लगा है और इससे भाजपा विरोधी गठबंधन में उनका प्रभाव कमजोर हो सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम….

दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम….

by UB India News
August 16, 2026
0

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि...

आजादी के बाद से अबतक भारत कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी सिस्टम?

आजादी के बाद से अबतक भारत कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी सिस्टम?

by UB India News
August 15, 2026
0

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाने वाले भारत में लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव के साथ-साथ बड़ी...

अब तो क्षेत्रीय दलों के टूटने की हवा ही चल पड़ी है………..

बिखर जाएगा राजद या बचा लेंगे तेजस्वी?

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में चुनाव बीते 9 महीने होने को हैं, लेकिन सियासी सरगर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पहले...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

Next Post
मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध खत्म करने को क्यों कहा?  क्यों नहीं मिले पीएम मोदी शी जिनपिंग से समरकंद में ?

मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध खत्म करने को क्यों कहा? क्यों नहीं मिले पीएम मोदी शी जिनपिंग से समरकंद में ?

HAM से दानिश रिजवान का इस्तीफा, झारखंड की महिला ने लगाया था रेप का आरोप

HAM से दानिश रिजवान का इस्तीफा, झारखंड की महिला ने लगाया था रेप का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend