ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार और वसूली हुई’:बीजेपी

UB India News by UB India News
September 12, 2022
in Lokshbha2024, दिल्ली
0
केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार और वसूली हुई’:बीजेपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में राजनीतिक घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। आज रविवार को दिल्ली में बीजेपी ने एक बार फिर से ‘आप’ पर निशाना साधा है। प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर DTC बस घोटाला को लेकर निशान साधा है।

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि CM केजरीवाल लूट खसोट का पर्याय बन गए हैं। DTC बसों की खरीद के टेंडर में गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया और गलत टेंडर दिया गया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि, “आप सरकार के हर मंत्रालय में घोटाला और वसूली हुई है। सत्येंद्र जैन 3 महीने से जेल में हैं लेकिन केजरीवाल ने उनको कट्टर ईमानदार बता रहे हैं।” प्रेस कांफ्रेंस में गौरव भाटिया ने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल का मुख्य मुद्दा है भटका दो और सही काम को लटका दो। लेकिन आप अगर लटकाना जानते हैं तो जनता भी झटका देना जानती है।”

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

‘केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार’
उन्होंने आरोप लगाया कि, “अरविंद केजरीवाल का कोई भी मंत्रालय उठाइए उसमें भ्रष्टाचार मिलेगा, वसूली मिलेगी। केजरीवाल जो भी करते हैं उसका एक कंसल्टेंट जरूर बना देते हैं और इस कंसल्टेंट के जरिए कैसे वसूली का रूपया, ये काला धन , गुलाबी गड्डियां अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएं और भ्रष्टाचार पूरा हो जाए। यही इनका काम है।”

वहीं इससे पहले डीटीसी द्वारा 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में घोर अनियमितता/करप्शन के मामले में एलजी सचिवालय को शिकायत मिली थी, जिसे दिल्ली एलजी विनय किमार सक्सेना ने सीबीआई को भेजते हुए मुख्य सचिव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

फायदे के लिए की गई थी DIMTS की नियुक्ति
इस साल जून में सक्सेना को संबोधित एक शिकायत में दावा किया गया था कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पूर्व नियोजित तरीके से परिवहन मंत्री को बसों की टेंडर व खरीद के लिए गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया था कि इस टेंडर के लिए बोली प्रबंधन सलाहकार के रूप में DIMTS की नियुक्ति गलत कामों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

by UB India News
June 24, 2026
0

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप

by UB India News
June 7, 2026
0

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हो रहा...

Next Post

सभी थानों में लैंड़लाइन फोन चालू रहेः नीतीश

बिहार में सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार को जदयू ने विपक्षी दल एकजुट के लिए अधिकृत किया

बिहार में सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार को जदयू ने विपक्षी दल एकजुट के लिए अधिकृत किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend