ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार को जदयू ने विपक्षी दल एकजुट के लिए अधिकृत किया

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in जदयू, पटना
0
बिहार में सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार को जदयू ने विपक्षी दल एकजुट के लिए अधिकृत किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षी दल एकजुट होने लगे हैं. बिहार में सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार को जदयू ने इस काम के लिए अधिकृत किया. नीतीश कुमार लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और आगे की तैयारी में जुटे हैं. उन्हें कई सियासी दिग्गजों का साथ भी मिला है और अब 4 राज्यों को विशेष तौर पर महागठबंधन ने टारगेट किया है.

2024 की तैयारी में जुटे दिग्गज
2014 में प्रचंड बहुमत से बनी भाजपा सरकार का चेहरा नरेंद्र मोदी रहे. पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सीटों के मामले में एकतरफा प्रदर्शन कर गयी और बहुमत से सरकार में आई. अब 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षी खेमे की तैयारी शुरू हो गयी है. नीतीश कुमार ने जब महागठबंधन की ओर से विपक्षी दलों को एकजुट करने का जिम्मा थामा है तब से विपक्षी दलों की ओर से देशभर में एक माहौल बना है.

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

4 राज्यों पर विशेष नजर
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पूर्व में दिये बयान में बताया था कि अगर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों पर मेहनत किया जाए तो इन तीन राज्यों में ही होने वाले नुकसान से भाजपा सत्ता से दूर हो जाएगी. लेकिन अब बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन के साथ-साथ अखिलेश यादव का भी नाम लिया कि सभी साथ आएंगे. उधर सपा ने भी अपने पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव को दिखाकर संदेश जारी किया है. जिसके बाद अब 4 राज्यों को मिलाकर बड़ी तैयारी की संभावना है.

यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों का समीकरण
बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं तो यूपी में 80 सीटें. झारखण्ड की 14 और पश्चिम बंगाल की 42 सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 176 होती हैं. इन 176 सीटों में 105 सीटों पर अकेले भाजपा का ही कब्जा है. जबकि एनडीए गठबंधन की घटक दलें इन 105 सीटों के अलावे रही थी. अब जदयू के अलग होने के बाद बने समीकरण से इन 4 राज्यों पर विशेष नजर रहेगी. विपक्ष यहां अधिक पसीना बहाने का प्रयास करेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
केंद्र सरकार ने वापस ली बिहार 10 भाजपा नेताओं की सुरक्षा,

केंद्र सरकार ने वापस ली बिहार 10 भाजपा नेताओं की सुरक्षा,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता  मिशन में असम की जनता साथ है  : राजीव रंजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता मिशन में असम की जनता साथ है : राजीव रंजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend