ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

UB India News by UB India News
July 20, 2026
in खास खबर, दिल्ली
0
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए हैं। पुलिस ने बीच-बीच में बैरिकेडिंग कर रखी है।

बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है। उधर, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

दरअसल, संसद के मानसून सत्र और CJP के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी. नयी दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई थी. CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने कई दलों के नेता पहुंचे थे. आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आजाद समाज पार्टी के चीफ और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर भी पहुंचे थे. इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज, सोनम वांगचुक की पत्नि गीताजंलि भी पहुंची थीं. CJP ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने का प्रस्ताव रखा था.

सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी

सरदार पटेल भवन के पास प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। संसद की ओर बसें और  बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रास्ता बंद किया हुआ है। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लगातार लोग आ रहे हैं।

युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है- चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी कांशी राम के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार अपना ‘धर्म’ निभा रही है, पुलिस अपना ‘धर्म’ निभा रही है और मैं इस मिट्टी के प्रति अपना फर्ज निभाने के लिए इस संघर्ष का हिस्सा बना हूं. एक भारतीय युवा होने के नाते, मैं युवाओं का दर्द समझता हूं. मैं उनकी आवाज बनने और उनके साथ खड़े होने के लिए यहां आया हूं. उनके साथ अन्याय हो रहा है. सरकार ऐसा होने दे रही है.

पटेल चौक समेत इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने पांच मेट्रों स्टेशन (राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ) की एंट्री-एग्जिट अस्थायी रूप से बंद कर दी थी.

अनुमति न मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह मार्च (जंतर-मंतर से संसद तक) बुलाया था. दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी फिर भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक जंतर-मंतर पर जुटे थे. कई विपक्षी नेता भी वहां पहुंचे थे. मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर भारी भीड़ थी. कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रोटेस्ट पेपर लीक और युवा बेरोजगारी के मुद्दों पर हो रहा है.

सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बड़े पैमाने पर पेपर लीक हो रहा है. छात्र आत्महत्याएं कर रहे हैं. मगर इसकी जवाबदेही कोई नहीं ले रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, एक करोड़ मुआवजा और..

by UB India News
July 20, 2026
0

नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर विरोध कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को स्वास्थ्य...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

by UB India News
July 20, 2026
0

शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे...

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

परिसीमन बिल पर साउथ वाला भरोसा…………………

by UB India News
July 20, 2026
0

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाई....

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 20, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

by UB India News
July 20, 2026
0

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात...

Next Post
बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें…………………….

बंगाल के सभी सरकारी दफ्तरों में बांग्ला भाषा अनिवार्य..........

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend