ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in पटना, भाजपा
0
लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। लगातार मोदी नीतीश कुमार सरकार पर हमलावर हैं। करीब दस दिन पहले सुशील मोदी ने बयान जारी कर यह आशंका जताई थी कि अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का स्पीकर बना तो लालू की पार्टी सरकार गिरा देगी। नीतीश को अलग कर लालू तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनवा देंगे। शुक्रवार को आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष का जिम्मा संभाल लिया। उनके आसन पर आते ही सुशील मोदी ने दोबारा अपना बयान याद दिलाया। ट्विटर पर सुशील मोदी ने लिखा कि लालू जब चाहेंगे नीतीश को हटाकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बना देंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि अवध बिहारी चौधरी के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद 45 विधायकों वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लालू प्रसाद जब चाहेंगे, नीतीश कुमार को हटाकर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनवा देंगे। सुशील मोदी का इशारा तेजस्वी को सीएम बनाने को लेकर था। मोदी ने कहा कि जिस दल को 115 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और स्पीकर उसी दल के हैं, वह कभी भी बाजी पलट सकता है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

गुलामन नबी के बहाने नीतीश पर निशाना
सुशील मोदी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के साथ जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर फिर साबित किया कि यह दल एक डूबता हुआ बूढ़ा जहाज है। नीतीश कुमार ने एक पैर डूबते जहाज पर रखा और दूसरा उस पर जो उनकी छोटी नाव को कभी भी डुबो सकता है। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे, इसका ठिकाना नहीं, लेकिन सपने 2024 में पीएम बनने के देख रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
भाजपा नेताओं की अवैध संपत्ति पर बुलड़ोजर चलायें नीतीशः अतुल

भाजपा नेताओं की अवैध संपत्ति पर बुलड़ोजर चलायें नीतीशः अतुल

वे तो रूस के राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं:चिराग

वे तो रूस के राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं:चिराग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend