ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वे तो रूस के राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं:चिराग

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in पटना, लोजपा
0
वे तो रूस के राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं:चिराग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही नीतीश कुमार के पीएम पद की दावेदारी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि सीएम नीतीश पीएम पद की रेस में नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही दल के लोग नीतीश कुमार को पीएम के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट करने में जुटे हैं। इसको लेकर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि सपना देखना अच्छी बात है, नीतीश कुमार चाहे तो रूस का राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को राघोपुर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. भोला राय के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी. उदय नारायण राय उर्फ भोला राय का दो दिन पहले निधन हुआ था. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हुआ था. भोला राय का रामविलास पासवान से भी निकटस्थ संबंध था. रामविलास लम्बे अरसे तक हाजीपुर से चुनाव जीते और इस दौरान भोला राय के साथ उनके मधुर और स्नेहिल संबंध थे. इसी को लेकर चिराग पासवान ने भोला राय के परिजनों से मुलाकात की.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

उनकी इस मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं. हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में ही राघोपुर विधानसभा भी आता है. ऐसे में उनके राघोपुर जाने को एक प्रकार से आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से भी जोड़कर देखा जा रहा है. मौजूदा समय में हाजीपुर से चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस सांसद हैं. संभवना जताई जा रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में चिराग अपने चाचा को हाजीपुर में पटखनी देने के लिए खुद मैदान में उतर सकते हैं. इसलिए वे अभी से उन लोगों से नजदीकियां बनाने में लगे हैं जिनके नाम पर हाजीपुर से अपनी पकड़ बनाई जा सकती है.

कल लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औरंगाबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी होकर नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सपना देखने में कोई हर्ज नहीं है, नीतीश कुमार चाहें तो रूस का राष्ट्रपति बनने का भी सपना देख सकते हैं।

उन्होने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी कुमार हैं। जब बिहार में एक नंबर की पार्टी थे, तब भी मुख्यमंत्री थे, दूसरे नंबर पर आ गये तो भी मुख्यमंत्री और तीसरे नंबर पर आने पर भी मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर खतरा महसूस होते ही उन्होंने फिर से पाला बदल लिया और महागठबंधन से नाता जोड़कर मुख्यमंत्री बन गए हैं। जिस महागठबंधन के साथ जाने से पहले उसे जंगलराज कहते थे, आज उसके साथ जाना उन्हें मंगलराज लगता है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की शुरुआत के साथ ही बिहार में नीतीश कुमार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
खुद और अपनी पार्टी के भविष्य की चिंता करिए :ललन सिंह

खुद और अपनी पार्टी के भविष्य की चिंता करिए :ललन सिंह

46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर याद किए गए स्वर सम्राट मुकेश चंद माथुर

46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर याद किए गए स्वर सम्राट मुकेश चंद माथुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend