ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

युवाओं को बड़़ी राहत…..

UB India News by UB India News
August 26, 2022
in कैरियर, खास खबर, शिक्षा, संपादकीय
0
युवाओं को बड़़ी राहत…..

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जिसे देश की शीर्ष भर्ती एजेंसी का दर्जा हासिल है; ने युवाओं की एक बड़़ी दिक्कत दूर कर दी है। उसने अपनी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (ओटीआर) प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह आयोग की वेबसाइट ‘यूपीएससी डॉट जीओवी डॉट इन’ और ‘यूपीएससीऑनलाइन डॉट एनआईसी डॉट इन’ पर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा। ओटीआर पर एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को यूपीएससी की किसी भी अन्य परीक्षा के लिए अपने मूल व्यक्तिगत विवरण को बार–बार नहीं भरना होगा। इससे फार्म में गलतियां होने की आशंका भी खत्म होगी। इससे उम्मीदवारों को अपनेमूल व्यक्तिगत विवरण को खुद मान्य करने की भी सुविधा मिलेगी। इससे युवाओं का समय तो बचेगा ही‚ मानसिक दबाव से भी मुक्ति मिलेगी। ओटीआर में एक उम्मीदवार की लगभग ७० प्रतिशत जानकारी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वतः ही भर जाने से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने/जमा करने का समय भी काफी कम हो जाएगा। एक बार उम्मीदवार का पंजीकरण हो जाने के बाद उसकी समस्त जानकारियां सूचना आयोग के सर्वर में सुरक्षित हो जाएंगी। यूपीएससी द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली अनेक परीक्षाओं के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से केंद्र सरकार के विभागों/संगठनों के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। यूपीएससी ने साथ ही लोक सेवा परीक्षा को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची एवं जानकारी भी जारी की है। लोक सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक‚ मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होते हैं। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)‚ भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आदि के अलावा विभिन्न अहम विभागों और सेवाओं के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का चयन किया जाता है। आयोग ने यह सुविधा शुरू करके प्रशंसनीय पहल की है। इससे देश के युवा कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के झमेलों से बचेंगे और अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
थोड़़ा लालच किसी भी राजनेता का बड़़ा नुकसान कर सकता है…….

थोड़़ा लालच किसी भी राजनेता का बड़़ा नुकसान कर सकता है.......

भ्रष्टाचार का दीमक…..

भ्रष्टाचार का दीमक.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend