ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 5 साल बाद फिर बन रही महागठबंधन की सरकार

UB India News by UB India News
August 11, 2022
in पटना, बिहार
0
बिहार में 5 साल बाद फिर बन रही महागठबंधन की सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार बन रही है। राजद-कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम बनेंगे। सरकार में इन दोनों के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल होंगे, इस पर अभी संशय बरकरार है।

सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिला है, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

सियासी उठापटक के बड़े अपडेट्स…

  • नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पुरानी कैबिनेट को भंग कर दिया गया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है।
  • भाजपा ने RJD के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी की है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल था।
बिहार में इस बार महागठबंधन में 7 दल शामिल है। पिछली बार सिर्फ 3 दल कांग्रेस, RJD और JDU ही शामिल था।

नई कैबिनेट में संभावित मंत्रियों की सूची

1. RJD कोटे से- तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन,समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम

2. JDU कोटे से- विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान

3. कांग्रेस कोटे से- मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार

4. हम (से) कोटे से- संतोष कुमार सुमन

बड़े बयान…

जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव- बिहार में जो हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है। न कैश पकड़ा गया, न ED की छापेमारी हुई। न असम के CM की जरूरत पड़ी, न रिजॉर्ट की। महाराष्ट्र में BJP ने दलबदल किया, बिहार में उसे बेदखल कर दिया गया।

गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री- बिहार के CM नीतीश कुमार PM बनने की चाहत रख रहे थे। एनडीए गठबंधन में वह पद उन्हें नहीं मिलता है। जिसको देखते हुए संसदीय चुनाव से पहले ही नीतिश कुमार RJD का हाथ थाम लिया। PM बनने की चाहत में CM ने गठबंधन को धोखा दिया है।

सरकार बनाने के लिए दिल्ली से एक्टिव रहे लालू
पटना में बेटे तेजस्वी राजनीति की बिसात पर लगातार शह-मात का खेल खेलते रहे और दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर दिन भर टीवी पर जमे राजद अध्यक्ष लालू यादव मौके दर मौके बेटे को गाइड करते रहे। वहां लालू यादव से मिलने वाले मुलाकात करने के लिए पहुंचते रहे। राजद सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता पहुंचे और दोनों ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर देर तक बातचीत भी की।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
नीतीश के ‘तीर’ से भाजपा की रणनीति हुआ धराशायी

नीतीश के ‘तीर' से भाजपा की रणनीति हुआ धराशायी

आरसीपी सिंह ने छोड़़ी पार्टी कहा–डू़बता जहाज है जदयू

आरसीपी पर आरोप तो बहाना था‚ राजद से हाथ मिलाना था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend